लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, छोड़ना पड़ सकता है अपना 'धनुष-बाण’

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 10:41 IST

बिहार शिवसेना प्रमुख कौशलेन्द्र शर्मा ने पार्टी के सांसद संजय राऊत से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति से अवगत कराया। राऊत ने कहा है कि पार्टी अपनी हिंदुत्व की विचारधारा पर कायम है। पिछली बार बिहार में शिवसेना 60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव में उम्मीदवार उतारने की हरी झंडी दे दी है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव में उम्मीदवार उतारने की हरी झंडी दे दी है। शिवसेना की बिहार इकाई ने राज्य की चुनिंदा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव दिया है। हाल ही में शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने बिहार चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति दे दी है।

 इस बीच बिहार शिवसेना प्रमुख कौशलेन्द्र शर्मा ने पार्टी के सांसद संजय राऊत से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति से अवगत कराया। राऊत ने कहा है कि पार्टी अपनी हिंदुत्व की विचारधारा पर कायम है। पिछली बार बिहार में शिवसेना 60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। मालूम हो कि तब शिवसेना के ज्यादातर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी हालांकि सात सीटों पर तीसरे नंबर पर आकर शिवसेना ने गणित बिगाड़ा भी था।

'धनुष-बाण’ पर चुनाव नहीं लड़ सकती शिवसेना

हालांकि, शिवसेना अपने चुनाव चिह्न यानी 'धनुष-बाण' पर नहीं लड़ पाएगी। शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने विधानसभा के लिए पार्टी को नया चुनाव निशान आवंटित करने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। शिवसेना ने चुनाव आयोग को तीन विकल्प दिए हैं। इसमें से चुनाव आयोग एक निशान आवंटित करेगा। शिवसेना के बिहार राज्य प्रमुख कौशलेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 

JDU ने जताई थी चुनाव चिन्ह पर आपत्ति 

बता दें कि बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ही शिवसेना का चुनाव चिह्न जब्त कर लिया था। बताया जा रहा है कि लोक सभा चुनाव में ही जेडीयू ने चुनाव आयोग से शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। 

जेडीयू का कहना था कि हमारा चुनाव निशान शिवसेना के चिह्न से 99 प्रतिशत मिलता है। जबकि बिहार में चुनाव लड़ने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का भी चुनाव चिह्न शिवसेना से मिलता-जुलता है। इसलिए चुनाव आयोग ने जेडीयू की आपत्ति के आधार पर शिवसेना का निशान जब्त कर लिया था। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार जेडीयू अगर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ेगी तो पार्टी अपने निशान तीर पर उम्मीदवार नहीं उतार सकेगी।

 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव २०२०बिहार विधान सभा चुनाव २०२०शिव सेनाजेडीयूउद्धव ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत