लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का 'ऑपरेशन क्लीन', JDU के 15 बागी नेता पार्टी से बाहर

By गुणातीत ओझा | Updated: October 13, 2020 18:20 IST

जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के पूर्व मंत्रियों समेत 15 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव से पहले जेडीयू ने 15 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित।इससे पहले भाजपा 9 बागी नेताओं को पार्टी से कर चुकी है निष्कासित।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बागियों के खिलाफ भाजपा के बाद अब जेडीयू ने भी कड़ी कार्रवाई की है। जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के पूर्व मंत्रियों समेत 15 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) ने मंगलवार को पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 15 नेताओं को जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुये छह वर्ष के लिए दल से निष्कासित कर दिया। जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 15 नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

जद(यू) ने पार्टी के जिन नेताओं को निलंबित और निष्कासित किया गया है, उनमें डुमरंव के वर्तमान विधायक ददन सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान (सिकन्दरा) एवं भगवान सिंह कुशवाहा (जगदीशपुर), पूर्व विधायक रणविजय सिंह एवं सुमित कुमार सिंह (चकाई), पार्टी महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता (मुँगेर), अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी (ओबरा), युवा जद(यू) के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूण कुमार (बेलागंज), औरंगाबाद जिला जद(यू) के पूर्व संयोजक तजम्मुल खाँ (रफीगंज), पार्टी के रोहतास पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी (नोखा), पार्टी के पूर्व जमुई जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी (सिकन्दरा), 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सिंधु पासवान (सिकन्दरा), पार्टी कार्यकर्ता करतार सिंह यादव (डुमरांव), बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी राकेश रंजन और पार्टी कार्यकर्ता मुँगेरी पासवान (चेनारी) के नाम शामिल हैं । उल्लेखनीय है कि राजग उम्मीदवारों के खिलाफ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर जद(यू) की सहयोगी पार्टी भाजपा ने सोमवार को अपने नौ बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

बता दें कि सोमवार को भाजपा से बगावत करके लोजपा समेत अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले 9 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इनमें राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी जैसे जाने-माने नाम भी शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इनके चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी की छवि खराब हो रही है। भाजपा के निर्णय से इतर जाकर चुनाव लड़ने वाले सभी नौ नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग