लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election: क्या कोविड-19 खत्म, संजय राउत बोले- मतदान ऑनलाइन नहीं, आपको कतार में खड़ा होना होगा

By भाषा | Updated: September 26, 2020 17:46 IST

राज्य में तीन चरणों में--28 अक्टूबर, तीन और सात नवंबर-- विधानसभा चुनाव होंगे। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है क्योंकि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने को है, ‘‘ऐसे में सवाल यह है कि क्या कोविड-19 समाप्त हो गया है?’’

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने शनिवार को यह जानना चाहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कैसे कराये जाएंगे।इस तरह के माहौल में चुनाव कैसे होगा? देश जरूर जानना चाहेगा। चुनाव प्रचार और रैलियां कैसे होंगी? महामारी के डर से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, ऐसे में मतदान प्रतिशत नहीं गिरना चाहिए।

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को यह जानना चाहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कैसे कराये जाएंगे।

राज्य में तीन चरणों में--28 अक्टूबर, तीन और सात नवंबर-- विधानसभा चुनाव होंगे। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है क्योंकि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने को है, ‘‘ऐसे में सवाल यह है कि क्या कोविड-19 समाप्त हो गया है?’’

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘इस तरह के माहौल में चुनाव कैसे होगा? देश जरूर जानना चाहेगा। चुनाव प्रचार और रैलियां कैसे होंगी? मतदान ऑनलाइन नहीं हो सकता। आपको कतार में खड़ा होना होगा।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के डर से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, ऐसे में मतदान प्रतिशत नहीं गिरना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि हाल ही में संसद में पारित किये गये कृषि विधेयक क्या चुनाव का मुद्दा बनेंगे, राउत ने कहा कि बिहार राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और वहां पर चुनाव विकास, कानून व्यवस्था तथा शासन के मुद्दे पर लड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को बिहार में राजनीतिक मुद्दा बनाये को लेकर राज्य की पार्टियों पर संभवत: निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि ये मुद्दे खत्म हो गये हैं, तो कुछ मुंबई से मंगाया जा सकता है।’’ 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०संजय राउतशिव सेनाकोविड-19 इंडियापटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप