लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election: महागठबंधन को एक और झटका, मांझी, कुशवाहा के बाद भाकपा-माले अलग, 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2020 18:57 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने महागठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनने के कारण अपने व्यापक जनाधार वाली 30 विधानसभा क्षेत्रों की पहली सूची आज जारी कर दी है. इस तरह यह स्पष्ट हो गया है कि भाकपा-माले अकेले ही चुनाव मैदान में जा रही है. आज उसने अपनी पहली प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर यह साफ कर दिया. 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी-लेनिनवादी)- माले ने महागठबंधन को झटका देते हुए उससे किनारा कर लिया है.विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले व राजद के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली.प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने 20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था.

पटनाः बिहार में महागठबंधन में एकजुट रहने के दावे चाहे लाख किये जाते रहे, लेकिन हम और रालोसपा के महागठबंधन से अलग होने के बाद अब  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी-लेनिनवादी)- माले ने महागठबंधन को झटका देते हुए उससे किनारा कर लिया है.

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने महागठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनने के कारण अपने व्यापक जनाधार वाली 30 विधानसभा क्षेत्रों की पहली सूची आज जारी कर दी है. इस तरह यह स्पष्ट हो गया है कि भाकपा-माले अकेले ही चुनाव मैदान में जा रही है. आज उसने अपनी पहली प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर यह साफ कर दिया. 

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले व राजद के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली. हमने अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी. संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने 20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था.

लेकिन राजद की ओर से हमारे लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं उनमें हमारे सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है. ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, हम अपने सीटों की यह पहली सूची जारी कर रहे हैं. 

किसान विरोधी कृषि कानूनों आदि से बिहार की जनता में व्यापक विक्षोभ

कुणाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की तबाही, सबको शिक्षा व सम्मानजनक रोजगार देने में सरकार की नाकामी और मोदी सरकार के किसान विरोधी कृषि कानूनों आदि से बिहार की जनता में व्यापक विक्षोभ है. बिहार की जनता जदयू-भाजपा की डबल इंजन सरकार से छुटकारा पाना चाहती है.

इस जनभावना का सम्मान करते हुए विपक्ष की पार्टियों के बीच कारगर गठबंधन व समझौता और एनडीए विरोधी मतों को समेटने की पुरजोर कोशिश करना समय की मांग है. लेकिन, अबतक ऐसा संभव नहीं हो पाना बेहद दुःखद है. अब भी अगर संपूर्ण तालमेल की कोई संभावना बनती है तो हम उस पर विचार करेंगे. पार्टी ने एनडीए के खिलाफ विपक्ष की कारगर एकता नहीं होने को दुखद बताया है. साथ ही उम्मीद जताई है कि आगे अगर संपूर्ण तालमेल की कोई संभावना बनती है तो पार्टी उस पर विचार करेगी.

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने सीटों के नाम जारी करते हुए बताया कि यह पहली सूची है जहां से हम उम्मीदवार देंगे. जिन सीटों के नाम जारी किये गये उनमें तरारी, अगिआंव, जगदीशपुर, संदेश, आरा, दरौली, जिरादेई, रघुनाथपुर, बलरामपुर, पालीगंज, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ, काराकाट, ओबरा, अरवल, घोषी, सिकटा, भोरे, कुर्था, जहानाबाद, हिलसा, इसलामुपर, हायाघाट, वारिसनगर, औराई, गायघाट, बेनीपट्टी, शेरघाटी, डुमरांव और चैनपुर शामिल हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाकांग्रेसआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर