लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Election: 2025 विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, सीएम नीतीश ने कहा-बीजेपी को हटाना मेरा लक्ष्य, पीएम प्रत्याशी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2022 17:17 IST

Bihar Assembly Election 2025: सोमवार को नालंदा में दंत चिकित्सा हॉस्पिटल का उद्घाटन के मौके पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नहीं है। सबके साथ मिलकर भाजपा को हटाना चाहते हैं।2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी नाराजगी जाहिर की।

पटनाः बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नीतीश कुमार ने साफ-साफ कह दिया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को आगे करना है।

सोमवार को नालंदा में दंत चिकित्सा हॉस्पिटल का उद्घाटन के मौके पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। साथ ही नीतीश कुमार ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नहीं है। वह सबके साथ मिलकर भाजपा को हटाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। बैठक में नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी नाराजगी जाहिर की।

उन्‍होंने विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और अन्‍य विधायकों को नसीहत भी दी। नीतीश कुमार ने कहा कि ‘शराबबंदी पर जो लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं, क्‍या उन्‍हें यह बात नहीं मालूम है कि सबकी सहमति के बाद शराबबंदी लागू की गई थी? शराबबंदी पर अनाप-शनाप बोलने से अच्‍छा है कि उसे कैसे प्रभावी बनाया जाए, इस पर काम किया जाए।

शराबबंदी के खिलाफ बोलने वाले सभी नेताओं को उन्होंने चेताया। बैठक में जदयू, राजद कांग्रेस, वामदलों की सभी पार्टियों के विधायकों और विधान पार्षदों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने अचानक से एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने की घोषणा कर दी थी। इससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से ऐसी बात कही है, जिससे प्रदेश की राजनीति के गरमाने की संभावना है। वहीं, जदयू समेत महागठबंधन की ओर से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है। पटना में रविवार को जदयू के खुला अधिवेशन में जदयू नेताओं ने नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया था।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवलोकसभा चुनावपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया