लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: उपेन्द्र कुशवाहा का दावा- BJP और RJD के बीच है सांठगांठ, 10 नवंबर को दोनों मिलकर बना लेंगे सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2020 14:47 IST

बिहार चुनाव: रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा का दावा है कि 10 नवंबर बिहार में बीजेपी और आरजेडी मिलकर सरकार बना लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सांठगांठ हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव कैसे कह रहे हैं कि लालू यादव 9 नवंबर को जेल से बाहर हो जाएंगे: उपेंद्र कुशवाहा'राजद और भाजपा के बीच डील हो चुकी है, 10 नवंबर को राजद और भाजपा मिलकर सरकार बनाएंगे'

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में जहां एनडीए और महागठबंधन आमने सामने नजर आ रही है. वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में राजद और भाजपा मिलकर सरकार बनाएंगे. 

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुशवाहा ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि 10 नवंबर को राजद और भाजपा मिलकर सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सांठगांठ हो चुकी है. सभी लोग इस बात को 10 नवंबर को देखेंगे कि क्या हो रहा है. 

आरजेडी और बीजेपी के बीच है डील

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के ऊपर भाजपा से मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजद और भाजपा के बीच डील हो चुकी है. तेजस्वी यादव कैसे कह रहे हैं कि लालू यादव 9 नवंबर को जेल से बाहर हो जाएंगे और उन को बेल मिल जाएगी? 

उन्होंने पूछा कि तेजस्वी यादव के दावों पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद क्यों चुप हैं? कुशवाहा ने यह भी कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को जेल जाने से डर लगता है, इसलिए वह भाजपा का विरोध नहीं कर रहे हैं. तेजस्वी यादव भाजपा के सामने सरेंडर कर चुके हैं. 

'नीतीश हार देखकर परेशान हैं'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी हार देखकर परेशान हो गए हैं. वो सभाओं में अनाप शनाप बोल रहे हैं. जदयू मेरे कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसक हो गया है. पूर्णिया में हमारे कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई है. सत्ताधारी दल के लोग धमकी दे रहे हैं. मैं चुनाव आयोग से उम्मीदवार पर हुए हमले की जांच की मांग करता हूं. 

उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाला उठाया और कहा कि चुनाव में मेरी सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है. कई जगह लोग मुझे घेर ले रहे हैं. चुनाव आयोग को सुरक्षा को लेकर सोचना चाहिए.उपेन्द्र कुशवाहा ने चार उपमुख्यमंत्री बनाने की बात को दोहराते हुए कहा कि अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और महिला को हम उप मुख्यमंत्री बनाएंगे. 

बता दें कि बिहार में इस बार उपेंद्र कुशवाहा असदुद्दीन औवैसी और मायावाती की पार्टी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020उपेंद्र कुशवाहाआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील