लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: महागठबंधन में शामिल भाकपा-माले ने जारी की सूची, JNUSU के पूर्व महासचिव संदीप सौरव लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: October 5, 2020 19:50 IST

महागठबंधन में राजद को 144 सीट और कांग्रेस को 70 सीट मिली हैं। भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को पार्टी के 19 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देसीटों के तालमेल के फार्मूले के तहत भाकपा को छह सीट और माकपा को चार सीट मिली हैं। आइसा एवं जेएनयूएसयू के पूर्व महासचिव संदीप सौरव को पटना जिले के पालीगंज से उम्मीदवार बनाया है।महबूब आलम (बनारामपुर), सत्यदेव राम (दरौली) और सुदामा प्रसाद (तरारी) को उसी सीट से टिकट दिया है।

पटनाः भाकपा-माले (लिबरेशन) ने सोमवार को बिहार विधानसभा के लिये 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाकपा-माले को विपक्षी महागठबंधन में सीटों के तालमेल के फार्मूले के तहत 19 सीटों मिली हैं । वामदलों में माकपा और भाकपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

सीटों के तालमेल के फार्मूले के तहत भाकपा को छह सीट और माकपा को चार सीट मिली हैं। महागठबंधन में राजद को 144 सीट और कांग्रेस को 70 सीट मिली हैं। भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को पार्टी के 19 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की।

इसके तहत पार्टी ने अपने तीन वर्तमान विधायक महबूब आलम (बनारामपुर), सत्यदेव राम (दरौली) और सुदामा प्रसाद (तरारी) को उसी सीट से टिकट दिया है। वहीं आइसा एवं जेएनयूएसयू के पूर्व महासचिव संदीप सौरव को पटना जिले के पालीगंज से उम्मीदवार बनाया है।

भट्टाचार्या ने कहा कि आलम विधानसभा में भाकपा-माले विधायक दल के नेता है जबकि सुदामा प्रसाद अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य हैं । सत्यदेव राम पार्टी से जुड़े अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र झा, राजाराम सिंह और के डी यादव के साथ भट्टाचार्या ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने युवाओं तथा किसानों, श्रमिकों, लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में काम करने वालों को टिकट दिया है।

पार्टी ने आल इंडिया प्रोग्रेसिव वुमन एसोसिएशन की प्रदेश सचिव शशि यादव को दीघा सीट से टिकट दिया है जबकि पूर्व विधायक अरूण सिंह को काराकट सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी की सूची के अनुसार, कयामुद्दीन अंसारी को आरा, मनोज मंजिल को अगियाव, अजीत कुमार सिंह को डुमराव, महानंद प्रसाद को अरवल, रामबली सिंह यादव को घोसी से टिकट दिया गया है। वहीं, जितेंद्र प्रसाद को भोरे, अमरजीत कुशवाहा को जिरादेई, अमनाथ यादव को दरौंधा, गोपाल रविदास को फुलवारी शरीफ से टिकट दिया गया है।

भाकपा-माले ने वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को सिक्ता, अफताब आलम को औराई, रंजीत राम को कल्याणपुर और फुलबाबू सिंह को वारिशनगर से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के लिये तीन चरणों में चुनाव होना है जिसमें पहले चरण के लिये 28 अक्तूबर, दूसरे चरण के लिये 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिये 7 नवंबर को मतदान होना है। 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये पहले चरण की 71 सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया 1 अक्तूबर से शुरू हो गई है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020सीताराम येचुरीआरजेडीकांग्रेसपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए