लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनाव: महागठबंधन में फंसा पेंच पर एनडीए ने कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2021 20:28 IST

तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए जदयू उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इन दोनों सीटों पर जदयू का कब्जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट के लिए एनडीए के उम्मीदवारों के नाम की घोषणाकुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से अमन हजारी को दिया गया है टिकटतारापुर विधानसभा सीट से राजीव कुमार सिंह को मैदान में एनडीए की ओर से उतारा जाएगा

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर एक ओर जहां एनडीए की तरफ से शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई. वहीं, महागठबंधन में यह पेंच उलझा हुआ है कि किस दल के उम्मीदवार पर बाजी लगाई जाए. 

राजद के अपने दावे हैं तो कांग्रेस के अपने. इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के बाद अब बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने भी कुशेश्वरस्थान सीट पर दावा ठोका है.

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कुशेश्वरस्थान सीट पर अपने उम्मीदवार के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने भी ये इच्छा जाहिर की है कि पिछली बार बहुत कम अंतर से कांग्रेस इस सीट को हारी थी. इस बार महागठबंधन अगर मजबूती से चुनाव लड़े तो यह सीट निकल जाएगी. 

'हालात देखकर लेंगे फैसला'

भक्त चरण दास ने कहा कि जिन दो सीटों पर उपचुनाव होना है, उसमें एक कांग्रेस और एक राजद की रही है. लेकिन अभी वहां के वर्तमान हालात देखकर ही फैसले लेने होंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने एक टीम को ग्राउंड रिपोर्ट लेने भेजा है. 

सूत्रों की अगर मानें तो बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुट गई है. उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. 

यह कमेटी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची तैयार कर दो अक्तूबर को पार्टी को सौंप देगी. पिछले विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे. 

एनडीए ने जदयू उम्मीदवारों की घोषणा की

तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए जदयू से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एनडीए के नेता ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की. तारापुर से राजीव कुमार सिंह उम्मीदवार बनाये हैं, वहीं अमन भूषण हजारी को कुशेश्वर स्थान से प्रत्याशी बनाया गया है. 

इन दोनों सीटों पर जदयू का कब्जा रहा है. जदयू दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहा है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाने गया है. वहीं तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. 

राजीव कुमार सिंह तारापुर से जदयू के उम्मीदवार होंगे. राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है. अब वह जदयू के टिकट पर अपना भाग्य आजमायेंगे.

टॅग्स :बिहार समाचारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीआरजेडीबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला