Pataliputra Lok Sabha Seat 2024: पिछले पांच सालों में 30 लाख रुपये बढ़ी मीसा भारती की संपत्ति, जानें पति की आय क्या...
By एस पी सिन्हा | Published: May 14, 2024 05:11 PM2024-05-14T17:11:10+5:302024-05-14T17:12:52+5:30
Pataliputra Lok Sabha Seat 2024 rjd chief lalu yadav daughter Misa Bharti Property: पति के नाम पर 58 लाख, आश्रित दुर्गा के नाम पर 85 लाख और गौरी के नाम पर 65 लाख की अचल संपत्ति है।

file photo
Pataliputra Lok Sabha Seat 2024 rjd chief lalu yadav daughter Misa Bharti Property: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया है। नामांकन में मीसा भारती ने अपनी संपत्ति की जो जानकारी दी है, उसके अनुसार मीसा भारती की संपत्ति पिछले पांच सालों में 30 लाख रुपये बढ़ी है। इसमें चल संपत्ति दो लाख और अचल 28 लाख बढ़ी है। मीसा भारती द्वारा नामांकन के समय दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पति शैलेश कुमार की आय में भी करीब 30 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्शाई गई है।
पति के नाम पर 58 लाख, आश्रित दुर्गा के नाम पर 85 लाख और गौरी के नाम पर 65 लाख की अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में मीसा की चल संपत्ति 12 लाख 93 हजार थी। अब 14 लाख 85 हजार हो गई। अचल संपत्ति एक करोड़ 18 लाख 34 हजार 736 थी। अब एक करोड़ 79 लाख हो गई है।
मीसा भारती पर पीएमएलए एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है। मीसा भारती का मुकाबला पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव से है। इस बार मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से जीत दर्ज करती हैं या फिर भाजपा जीत का हैट्रिक लगाती है ये तो 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।