Lok Sabha Elections 2024: "आज लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण कर रहे हैं और पिछड़ों का आरक्षण छीन रहे हैं...", केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: May 13, 2024 07:15 AM2024-05-13T07:15:06+5:302024-05-13T07:17:40+5:30

केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के मौके पर बिहार में एनडीए का मुकाबला कर रही महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

Lok Sabha Elections 2024: "Today people like Lalu Prasad are appeasing and snatching away the reservation of backward classes...", said Union Minister Giriraj Singh | Lok Sabha Elections 2024: "आज लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण कर रहे हैं और पिछड़ों का आरक्षण छीन रहे हैं...", केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsगिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के मौके पर महागठबंधन को लिया आड़े हाथों उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल समेच देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राजद के लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं

लखीसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के शुरूआत से पहले बिहार में एनडीए का मुकाबला कर रही महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने अपने चुनावी हमले में बिहार की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल समेच देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं मुंगेर निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता हूं। यह मेरे निर्वाचन क्षेत्र बेगुसराय से आधे घंटे की दूरी पर है। मैं सुबह 7 बजे अपना वोट डालूंगा और फिर अपने लोकसभा क्षेत्र में रहूंगा। 1947 के बाद देश का बंटवारा हुआ और वोटों का तुष्टीकरण शुरू हुआ। आज पाकिस्तान से हिंदू गायब हो गए हैं। भारत में गजवा-ए-हिंद करने की नई-नई कोशिशें हो रही हैं। ये कांग्रेस की देन है। आज लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण कर रहे हैं और पिछड़ों का आरक्षण छीन रहे हैं।"

मालूम हो कि बिहार में आज कुल पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। यहां पर मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन है। बिहार में एनडीए की अगुवाई जनता दल युनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार कर रहे हैं, वहीं उनके बरक्स राजद की ओर से लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं, जो महागबंधन की अगुवाई कर रहे हैं, जिनके साथ कांग्रेस और मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी और लेफ्ट दल खड़े हैं। 

लोकसभा के चौथे चरण के मतदान में के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई, 2024 को वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान होगा।

तेलंगाना के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ और बिहार और झारखंड की पांच-पांच सीटों पर भी मतदान होगा। ओडिशा में चार और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "Today people like Lalu Prasad are appeasing and snatching away the reservation of backward classes...", said Union Minister Giriraj Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे