लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः बिजली बिल में बढ़ोतरी और राहुल गांधी मुद्दे पर हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पोस्टरबाजी, मंत्री ने कहा-वृद्धि वापस नहीं लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2023 15:51 IST

Bihar Assembly: विजय सिन्हा के सवालों का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि वृद्धि को वापस नहीं लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के मामले में सदन के अंदर जमकर नारेबाजी की।सत्ता पक्ष की तरफ से पीएम मोदी हटाओ पर नारेबाजी की गई।भाजपा विधायकों ने हंगामा करते हुए रिपोर्टिंग टेबल को पटक डाला।

पटनाः बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने बिजली बिल में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर हंगामा शुरू कर दिया तो वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के मामले में सदन के अंदर जमकर नारेबाजी की।

 

बिजली बिल को लेकर विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और पोस्टर दिखाने लगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मार्शल को आदेश दिया कि विधायकों के हाथ से पोस्टर ले लें। इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से पीएम मोदी हटाओ पर नारेबाजी की गई।

बिजली बिल में प्रस्तावित बढ़ोतरी के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने हंगामा करते हुए रिपोर्टिंग टेबल को पटक डाला। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह तानाशाही रवैया नहीं चलेगा आप लोग तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने हंगामा कर रहे विधायकों को शांत कराते हुए कहा कि आप लोग सीट पर जाइए। हम आपको बोलने की इजाजत देंगे।

इसके बाद सभी भाजपा विधायक अपनी सीट पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले भाकपा-माले विधायक चौधरी महबूब आलम को बोलने का मौका दिया। आलम ने कहा कि मोदी हटाओ देश बचाओ। इस पर भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। वहीं कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने राहुल गांधी को हुई सजा के मुद्दे पर चर्चा कराये जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं को कब्जा में करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल पर जो फैसला है, वह गलत है। सरकार प्रस्तावित वृद्धि वापस ले। वहीं, विजय सिन्हा के सवालों का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि वृद्धि को वापस नहीं लिया जाएगा।

इससे गरीबों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम यह आश्वस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बिल वृद्धि का निर्णय रेगुलेटरी बोर्ड लेता है। चार सालों से कोई वृद्धि नहीं हुई थी। बता दें कि गुरुवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दर में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दी थी। 

टॅग्स :बिहारपटनाBihar Legislative Assemblyकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर