लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः हिंदुस्तान बोलने पर अख्तरुल ईमान के ऐतराज पर भाजपा ने कहा-ऐसे लोग जाएं पाकिस्तान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2020 22:46 IST

एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने हिंदुस्तान शब्द को लेकर जो आपत्ति जताई उसके बाद भाजपा भी भड़क गई है. भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए. 

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान शपथ के दौरान भारत बोलने पर अडे़ हुए थे. बिहार विधानसभा में हिन्दुस्तान पर हंगामा हुआ.जदयू ने भी एआईएमआईएम के विधायक के व्यवहार पर आपत्ति जताई है.

पटनाः असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम विधायक के हिंदुस्तान न बोलने से हंगामा मच गया है. दरअसल, एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान शपथ के दौरान भारत बोलने पर अडे़ हुए थे. उन्हें हिंदुस्तान बोलने पर आपत्ति थी.

इस दौरान सदन में खूब हंमागा भी हुआ. एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने हिंदुस्तान शब्द को लेकर जो आपत्ति जताई उसके बाद भाजपा भी भड़क गई है. भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए. 

भाजपा विधायक यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जिसको हिंदुस्तान की मिट्टी से प्रेम नहीं हैं, वह पाकिस्तान चले जाए. भाजपा के और विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जिन्हें हिंदुस्तान बोलने पर दिक्कत है वो पाकिस्तान जाए. ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई हक नहीं. ऐसे लोगों को सदन छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए. ऐसे लोग देश को तोड़ने वाले हैं. 

वहीं जदयू ने भी एआईएमआईएम के विधायक के व्यवहार पर आपत्ति जताई है. जदयू विधायक व पूर्व मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विधायक को हिन्‍दुस्तान बोलना चाहिए था. हिदुस्तान बोलने में कोई हर्ज नहीं है. वह भारत बोलने पर अडे़ हुए थे, जबकि उनके भाषण में भारत की जगह हिंदुस्तान लिखा था.

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि वह हिंदुस्तान बोलते तो उनको बोलने में दिक्कत होती. लेकिन शपथ ग्रहण के हमने देखा है कि कुछ लोग अलग दिखना चाहते हैं. कुछ स्थानीय भाषा और पोशाक में दिखते हैं. वह भी अपने आप को चर्चा में लाने के लिए हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताई. भारत के लोगों को हिंदुस्तान बोलने में दिक्कत नहीं होती है. 

यहां उल्लेखनीय है कि 17वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को आज सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई जा रही है, लेकिन सदस्यता की शपथ के दौरान आज एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान ने आपत्ति जताते हुए थोड़ी देर के लिए सदन में अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी.

एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खडे़ होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी. अख्तरुल ईमान को उर्दू भाषा में शपथ लेनी थी, लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की. हालांकि, बाद में अख्तरुल ने कहा कि वे आपत्ति नहीं जता रहे, बल्कि सलाह दी है.

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीननीतीश कुमारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो