लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः 243 विधायक, 123 पर गंभीर आपराधिक मामले, 81 प्रतिशत एमएलए करोड़पति, एआईएमआईएम के सभी विधायक पर मुकदमे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2021 19:34 IST

Bihar Assembly: राजद के 74 में से 54 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि भाजपा के 73 में से 47 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम के सभी पांचों विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.163 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं.

पटनाः बिहार में सरकार गठन को एक साल हो गया है. 17वीं विधानसभा में जीतकर आए विधायक जनता के प्रतिनिधि के तौर पर सत्ताधारी दल व विरोधी दल के साथ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं. लेकिन कई ऐसे विधायक हैं, जिनके आगे जनता की आवाज भी बौनी साबित होती है.

 

इसका कारण यह है कि बिहार विधानसभा में 243 विधायकों में से 123 विधायकों पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनको पांच साल की सजा से लेकर अन्य दंड मिल सकती है. वहीं, 163 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है बिहार में करीब दो तिहाई विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 81 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं.

चुनाव सुधारों पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 163 (68 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है. वहीं, 123 (51 प्रतिशत) विधायकों ने बताया है कि उनके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं.

इसमें राजद के 74 में से 54 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि भाजपा के 73 में से 47 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा जदयू के 43 में से 20, कांग्रेस के 19 में से 16, भाकपा (माले) के 12 में से 10 और एआईएमआईएम के सभी पांचों विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

इसमें से राजद के 74 में से 44, भाजपा के 73 में से 35, जदयू के 43 में से 11, कांग्रेस के 19 में से 11, भाकपा(माले) के 12 में से आठ और एआईएमआईएम के सभी पांचों विधायकों के खिलाफ खिलाफ संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाADRजेडीयूकांग्रेसआरजेडीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत