लाइव न्यूज़ :

21391 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश ने भरे मंच से डीजीपी को खड़ा करा कर कहा-बताइए..खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली करेंगे न?

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 14:57 IST

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी को हाथ पकड़ कर हटाने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देजल्द से जल्द इस काम को पूरा करिए।नीतीश कुमार हाथ जोड़कर अनुरोध भी करते दिखें। विजय चौधरी नवनियुक्ति सिपाही को नियुक्ति पत्र दे रहे थे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह के दौरान कुल 21,391 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस में खाली पड़े पदों को भरा जायेगा। अब बिहार पुलिस में 2 लाख 29 हजार लोग होंगे। जरूरत होगी और और ज्यादा लोगों को बहाल किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरे मंच से डीजीपी को खड़ा करा कर कहा कि बताइए..खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली करेंगे न? उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा करिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़कर अनुरोध भी करते दिखें। वहीं, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी को हाथ पकड़ कर हटाने लगे। यह देख सारे लोग हतप्रभ रह गए। दरअसल, हुआ यूं कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के बाद वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी नवनियुक्ति सिपाही को नियुक्ति पत्र दे रहे थे।

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी की तरफ मुड़े और कहा...ये-ये...नीतीश कुमार यह कहते-कहते विजय चौधरी का हाथ पकड़ लिया और हटाने लगे। इस दौरान विजय चौधरी भौंचक रह गए और मुस्कुराते हुए वहां से हट गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दूसरे वरिष्ठ मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को विजय चौधरी के स्थान पर खड़ा कराया। इसके बाद विजेन्द्र प्रसाद यादव ने नियुक्त पत्र बांटा।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले क्या स्थिति थी? जो कुछ भी था पहले हम लोग तो यहां 24 नवंबर 2005 में आए थे। उसके पहले तो यहां दूसरों का राज था। जब हम लोग आए तो जो भी काम था किए। उस समय तय था कि पुलिस बल में पुलिसकर्मियों की संख्या 51 हजार होगी, लेकिन तब बिहार पुलिस में केवल 42 हजार पुलिसकर्मी थे।

लेकिन जब हम आए तो बोले कि इतने कम पुलिसकर्मी क्यों हैं? हमलोगों ने कहा कि इसकी संख्या बढ़ानी होगी। पुलिस की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने 2006 से पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी। 2013 में महिलाओं के लिए भी आरक्षण बढ़ाए। बिहार पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतनी महिलाएं देश के किसी राज्य में नहीं पुलिस बल में नहीं हैं। हमलोग के आने के बाद पुलिस की संख्या 1 लाख 10 हजार हो गई तो हमने एक बैठक में कहा कि ये ठीक है। पहले 42, 481 था अब हो गई है 1 लाख 10 हजार तो इसको और बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि हमने 2 साल पहले ही कहा था कि अब पुलिस में संख्या होनी चाहिए 2 लाख 29 हजार। ये लोग अब काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 21 हजार सिपाहियों की बहाली पूरी हो गई है। इसके अलावे जो हैं उनका भी हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देखिए भाई मेरा बतवा सुनिएगा ता अगला महीना आप बाकी सब को भी इसी महीना कर दीजिएगा तो हमको बहुत अच्छा लगेगा।

उन्होंने कहा कि आप अगर ये कर दीजिएगा तो हमको अच्छा लगेगा। इसलिए और भी जो संख्या बचा है उसका भी तेजी से करिए। मंच उपमुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव से लेकर गृह विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी से लेकर तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :Bihar PoliceNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया