लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना का खौफ पटना के अस्पताल में एक युवक की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2020 15:46 IST

पुलिस के अनुसार खगड़िया का मूल निवासी सुबोध पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था. वह घूम-घूमकर बच्चों को ट्यूशन पढाता था. शादी नहीं हुई थी इस कारण से वह घर वालों से दूर रहता था और किसी से कोई मतलब भी नहीं रखता था. 

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना के संभावित संक्रमण के डर से अब लोग आत्महत्या तक करने लगे हैं. युवक ने अस्पताल परिसर में हीं अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली.

पटना: बिहार में कोरोना का खौफ का हाल यह है कि कोरोना के संभावित संक्रमण के डर से अब लोग आत्महत्या तक करने लगे हैं. राज्य में ऐसी कई खबरें सामने आ जा रही हैं, कभी किसी क्वारंटाइन सेंटर से तो कभी आईसोलेशन सेंटर से जहां कोरोना के संभावित संक्रमण के डर से लोग आत्महत्या तक कर लेने का कदम उठा ले रहे हैं. अभी इसी तरह का मामला राजधानी पटना में सामने आया, जिसमें एक युवक ने अस्पताल परिसर में हीं अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. पटना में रहने वाला सुबोध लॉकडाउन के बाद कोरोना के लक्षण से डरकर हार गया था और डरकर उसने अपनी जान दे दी. 

बताया जाता है कि सुबोध को जब सर्दी खांसी और बुखार की समस्या हुई तो वह मान बैठा कि उसे कोरोना हो गया और कोरोना से अब जान नहीं बचेगी. ऐसी फिजूल की बातों से वह अवसाद में आ गया और अंत में फंदे पर लटक गया. पुलिस की जांच पड़ताल में यह खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई है कि वह लॉकडाउन में काफी परेशान था. पुलिस के अनुसार खगड़िया का मूल निवासी सुबोध पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था. वह घूम-घूमकर बच्चों को ट्यूशन पढाता था. शादी नहीं हुई थी इस कारण से वह घर वालों से दूर रहता था और किसी से कोई मतलब भी नहीं रखता था. 

लॉकडाउन हुआ तो वह काफी परेशान हो गया. इस दौरान पैसा भी आना बंद हो गया और हर वक्त कोरोना का खतरा सताने लगा. इसी बीच उसके अंदर सर्दी, खांसी और बुखार हो गया. यह कोरोना का संदिग्ध लक्षण था, लेकिन उसे लगा कि कोरोना हो गया. जब उसे पटना मेडिकल कॉलेज में कोरोना के गुजरी वार्ड में भर्ती किया गया और जांच के लिए नमूना भेजा गया तो उसे लगा कि अब खतरा हो सकता है. वह पढा लिखा था, लेकिन कोरोना को लेकर इतना जागरुक नहीं था. वह कोरोना के अफवाहों में रह गया और अंत में संदिग्ध मरीजों के साथ भर्ती होने पर पर उसके अंदर नकारात्मक भाव आने लगे, इस कारण से वह सुसाइड कर लिया. बाद में जब कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई तो हर कोई दंग रहा गया.

इसतरह से वह जिस संक्रमण से डरा था वह उसके अंदर था भी नहीं, लेकिन खौफ ने उसकी जान ले ली. वायरस को लेकर लोगों में डर बैठ गया है जबकि डॉक्टर कहते हैं सर्दी खांसी बुखार कोरोना नहीं है. किसी को भी ऐसे लक्षण हैं तो उसकी जांच कराए, अगर कोरोना का वायरस भी है तो वह ठीक हो रहा है. वहीं, मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जिसे संदिग्ध माना जा रहा है वह समाज से कट जाता है. ऐसे में आसपास के लोगों का नजरिया बदल जा रहा है. बाहर से आने वाला भी जब घर आता है तो परिवार वालों का व्यवहार बड़ा असर डालता है. हमेशा कोरोना के बारे में सुनने के बाद लोग डर में होते हैं. अपनी बातों को इंसान शेयर नहीं कर पाते हैं. इस कारण से भी घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में जागरुकता बहुत जरुरी है. क्वारंटाइन सेंटर में भी जागरुकता का काम करना चाहिए. अच्छा खाना, दिनचर्या ठीक किया जाए इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए. प्रतिदिन की एक्टिविटी होनी चाहिए. इंसान आम लोगों से कटने न पाए इसपर विशेष जोर देना होगा. घर वालों का भी संदिग्ध मरीजों को पूरा सहयोग होना चाहिए.  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस