लाइव न्यूज़ :

Watch: अमित शाह की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, काफिले के सामने आया गाड़ी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 17, 2022 17:53 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सामने टीआरएस नेता ने अपनी गाड़ी लगा दी थी। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा कर्मी द्वारा टीआरएस नेता की गाड़ी को जबरन हटा गया है। इस पर नेता ने आरोप लगाया है कि उनके गाड़ी पर पुलिस द्वारा हमला हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षी में चूक की खबर सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसे घटना को देखा जा सकता है। बताया जाता है कि एक टीआरएस नेता ने अपनी गाड़ी केंद्रीय गृह मंत्री के काफिले के सामने लाकर खड़ा कर दी थी।

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सामने खड़ी है। बताया जा रहा है कि शख्स ने जानबूझकर अपनी कार को केंद्रीय गृह मंत्री के काफिले के सामने लाकर लगा दिया है। 

इस शख्स की पहचान जी श्रीनिवास बताई जा रही है जो टीआरएस के नेता है। वीडियो में यह भी देखा गया कि पुलिस और सुरक्षा कर्मी द्वारा टीआरएस नेता की गाड़ी को जबरन हटा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता जी श्रीनिवास का गाड़ी देखा गया है। वीडियो में यह भी देखा गया कि कैसे पुलिस और सुरक्षा कर्मी द्वारा टीआरएस नेता की गाड़ी को हटाने की कोशिश कर रहे है। 

मामले में बोलते हुए टीआरएस नेता ने कहा, “मेरी कार अपने आप रुक गई। मैं बहुत टेंशन में था मैं पुलिस अधिकारियों से बात करूंगा।” उन्होंने पुलिस पर उनके गाड़ी के साथ तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। 

टीआरएस नेता ने पुलिस पर लगाया आरोप

वहीं इस मामले में टीआरएस नेता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी गाड़ी पर पुलिस द्वारा हमला हुआ है। ऐसे में जब वे गाड़ी नहीं निकाल रहे थे और पुलिस के साथ सुरक्षा कर्मी उनसे जरबदस्ती कर रही थी, इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं चला जाऊंगा, ये मामला बिना मतलब के बढ़ाया जा रहा है।’

हालांकि अमित शाह के काफिले को बाद में घटनास्थल से गुजरते ुहए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने पर अमित शाह की सुरक्षा को लेकर अब सवाल भी उठ रहे है। 

 

 

टॅग्स :अमित शाहBJPवायरल वीडियोभारतPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप