लाइव न्यूज़ :

'भारत के लिए अच्छा नहीं बाइडेन, चीन के प्रति रख सकते हैं नरम रूख', अमेरिकी भारतीयों को ट्रंप जूनियर ने चेताया

By भाषा | Updated: October 19, 2020 10:26 IST

ट्रंप जूनियर का इशारा ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में बाइडेन परिवार के खिलाफ हाल ही किए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे की ओर था। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए वह (जो बाइडेन) भारत के लिए सही नहीं है।’’ जो बाइडेन ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधा ट्रंप जूनियर ने कहा-भारत के लिए वह सही नहीं हैं क्योंकि चीन के प्रति उनका रुख नरम हो सकता है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वह सही नहीं हैं क्योंकि चीन के प्रति उनका रुख नरम हो सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने 74 वर्षीय पिता के राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है। न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से ट्रंप जूनियर ने कहा, ‘‘हमें चीन के खतरे को समझना होगा और इसे भारतीय-अमेरिकियों से बेहतर शायद कोई नहीं जानता।’’ अपनी किताब ‘लिबरल प्रिविलेज’ की सफलता के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

इस किताब में जो बाइडेन के परिवार, खासकर उनके बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को देखें...तो आपको क्या लगता है कि चीन ने हंटर बाइडेन को 1.5 अरब डॉलर इसलिए दिए..क्योंकि वह एक बढ़िया उद्योगपति हैं, या फिर वो जानते हैं कि बाइडेन परिवार को खरीदा जा सकता है और चीन के प्रति उनका रुख नरम होगा।’’

ट्रंप जूनियर का इशारा ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में बाइडेन परिवार के खिलाफ हाल ही किए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे की ओर था। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए वह (जो बाइडेन) भारत के लिए सही नहीं है।’’ जो बाइडेन ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया