लाइव न्यूज़ :

भूपेश बघेल बोले- भाजपा आरक्षण विरोधी, इन दिनों हवाई अड्डों और बंदरगाहों को बेचने में व्यस्त

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 20, 2023 14:23 IST

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा को तुरंत एक जनगणना सर्वेक्षण करना चाहिए ताकि राज्य सरकार के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करना आसान हो सके। वर्ष 2011 के बाद कोई जनगणना नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने भाजपा को आरक्षण विरोधी बतायाकहा- आरक्षण प्रस्ताव राजभवन में अटका हुआ है और भाजपा इसे रोक रही हैकहा- इन दिनों भाजपा हवाई अड्डों और बंदरगाहों को बेचने में व्यस्त है

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को आरक्षण विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि आम आदमी को संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण का फायदा मिले।

कांकड़ जिले के पटेल समाज महासम्मेलन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,  "इन दिनों भाजपा हवाई अड्डों और बंदरगाहों को बेचने में व्यस्त हैं। सार्वजनिक उपक्रम बिक रहे हैं। सभी सरकारी कारखाने बंद हो रहे हैं। कोई जगह नहीं बचेगी आप लोगों को नौकरी पाने के लिए। अगर बीजेपी इन इकाइयों को बेचती रहेगी तो आरक्षण का लाभ कैसे मिलेगा?"

सीएम बघेल ने आगे कहा कि सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण से संबंधित आरक्षण बिल, जो राज्य में कोटा की मात्रा को 76 प्रतिशत तक बढ़ा देगा, अभी भी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पास लंबित है। 

भूपेश बघेल ने कहा, "मैंने वह बिल दिसंबर के महीने में भेजा था, तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाही नहीं की गई है। बिल अभी भी राज्यपाल के कार्यालय के पास लंबित है। आरक्षण प्रस्ताव राजभवन में अटका हुआ है और भाजपा इसे रोक रही है।"

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा को तुरंत एक जनगणना सर्वेक्षण करना चाहिए ताकि राज्य सरकार के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करना आसान हो सके। वर्ष 2011 के बाद कोई जनगणना नहीं हुई है। इसे वर्ष 2021 में आयोजित किया जाना चाहिए था, लेकिन पिछले दो वर्षों से इसमें देरी हो रही है।  हमारे लोगों को छत्तीसगढ़ में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित कर रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना और राज्य में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 76 प्रतिशत किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस नीत सरकार के बीच लंबे समय से टकराव है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकड़ जिले कार्यक्रम के दौरान कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह