लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सीएम पद के लिए आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत 200 संत भी होंगे शामिल, जानें मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2022 14:06 IST

भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2 बजे गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 200 संत भी होंगे शामिल।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आज।पीएम मोदी,गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल।भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज 18वें मुख्यमंत्री के रूप में  दूसरी बार भूपेंद्र पटेल सीएम पद की शपथ लेंगे। 

शपथ से जुड़ी खास बातों पर नजर डालते हैं -

- गुजरात चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है, भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत दर्ज की है । 

- बीजेपी की भारी जीत के बाद आज शपथ ग्रहण समारोह में करीब 25 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। 

- शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे केंद्रीय  मंत्री भी शामिल होंगे।

-सूत्रों के मुताबिक भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 200 संत भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे । 

-इस समारोह में 3 बड़े मंच बनाए जा रहे हैं, बीच के मंच में सीएम और उनके कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे ।

-दाहिनी ओर बने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और वीवीआईपी गेस्ट बैठेंगे वहीं बाईं तरफ का मंच साधुओं के लिए बनाया गया है।

- सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में दर्शक के रूप में सभी समुदायों को शामिल किया जाएगा, लेकिन  2024 के लोकसभ चुनाव और 2026 के राज्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए पाटीदार, अनसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। 

-भाजपा की भीषण जीत ने कांग्रस और आम आदमी पार्टी को दर किनार कर दिया है। जहां कांग्रेस पार्टी ने साल 2017 में 77 सीटें जीत कर बीजेपी पार्टी को डरा दिया था,वहीं इस साल कांग्रेस पार्टी मात्र 17 सीटें ही अपने नाम कर पाई है। 

- गुजरात में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी ने भी दमखम से कई अभियान चलाए और 5 सीट जीतने में कामयाब रही । मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, 'आप' के प्रमुख नेता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया,पाटिदार नेता अल्पेश कथिरिया को हार का सामना करना पड़ा ।  

टॅग्स :गुजरातचुनाव आयोगCMOभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?