लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर नगर निगम ने संक्रमण रोकने के लिए अस्पतालों को दिए निर्देश, स्वास्थ्य कर्मियों को परिसर में रखा जाए

By भाषा | Updated: June 30, 2020 13:38 IST

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) का मानना है कि झुग्गी वाले क्षेत्रों में अस्पताल कर्मचारियों के आने-जाने से संक्रमण का खतरा पैदा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी ने अपने आदेश में कहा कि झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में अस्पताल कर्मचारियों के बार-बार आने-जाने से संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ता है।कोरोना अस्पताल के कर्मचारियों के रहने का इंतजाम करने के लिए नर्सिंग होमों को आदेश दिया गया है।भुवनेश्वर में अब तक संक्रमण के 314 मामले सामने आए हैं और इनमें से अब 135 लोगों का उपचार चल रहा है।

भुवनेश्वर: विभिन्न झुग्गी बस्तियों में रह रहे निजी अस्पतालों के कई स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने अस्पातल प्रशासन से कहा है कि वह ऐसे कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था अपने परिसर में ही करें।

एहतियात के तौर पर बीएमसी ने सोमवार को निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों का आदेश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके कर्मचारी इन झुग्गी बस्ती क्षेत्र में स्थित अपने घरों में बार-बार न जाएं। बीएमसी ने अपने आदेश में कहा कि झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में अस्पताल कर्मचारियों के बार-बार आने-जाने से संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ता है और इस संभावित खतरे को टालने के लिए अस्पताल अधिकारियों को कदम उठाना चाहिए।

झुग्गी बस्ती में रहने वाले कर्मचारी के रहने का इंतजाम अस्पताल करे-

बीएमसी ने अपने आदेश में कहा है कि इन कर्मचारियों को 14 दिन के शिफ्ट में रखे जाने की जरूरत है और इनके रहने की व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही की जाए। बीएमसी ने कहा कि 14 दिन के शिप्ट के बाद कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त करने से पहले उनकी कोविड-19 जांच हो और निगेटिव आए तभी उन्हें भेजा जाए।

निगम का कहना है कि यह प्रक्रिया चक्र के आधार पर किया जाना चाहिए। निगम ने अपने बयान में कहा है कि बीएमसी क्षेत्र की करीब एक-तिहाई आबादी झुग्गी क्षेत्रों में रहती है और यहां सामाजिक दूरी का पालन होना संभव नहीं है क्योंकि घर छोटे हैं औऱ जनसंख्या घनत्व ज्यादा है।

अस्पताल कर्मचारियों के यहां आने-जाने से संक्रमण का खतरा पैदा होता है। भुवनेश्वर में अब तक संक्रमण के 314 मामले सामने आए हैं और इनमें से अब 135 लोगों का उपचार चल रहा है। चार मरीजों की मौत हो चुकी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसभुवनेश्वर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण