लाइव न्यूज़ :

Bhubaneswar KIIT hostel: भुवनेश्वर केआईआईटी छात्रावास में नेपाली छात्रा मृत, 3 महीने में दूसरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2025 23:30 IST

Bhubaneswar KIIT hostel: केआईआईटी की ही एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की कथित आत्महत्या के लगभग ढाई महीने बाद यह घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेआईआईटी प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।नेपाल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है।पहचान की औपचारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Bhubaneswar KIIT hostel: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में पढ़ने वाली 20-वर्षीय नेपाली छात्रा बृहस्पतिवार को छात्रावास के अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। केआईआईटी की ही एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की कथित आत्महत्या के लगभग ढाई महीने बाद यह घटना सामने आई है।

प्रकृति ने 16 फरवरी, 2025 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीटेक छात्रा का शव संस्थान के महिला छात्रावास के कक्ष संख्या 111 से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रा 'कंप्यूटर साइंस' में बीटेक कर रही थी। हालांकि, उसकी पहचान की औपचारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने बताया, “हां, नेपाल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने केआईआईटी के महिला छात्रावास में आत्महत्या की है।” नेपाली छात्रा की मृत्यु को लेकर केआईआईटी प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

टॅग्स :नेपालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर