लाइव न्यूज़ :

BHU ने बांग्लादेशी छात्रों को दी बड़ी राहत, स्थिति सामान्य होने तक.. नहीं देना होगा कोई शुल्क

By आकाश चौरसिया | Updated: August 6, 2024 17:41 IST

बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उसके नॉर्मल होने तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने बांग्लादेशी छात्रों को कैंपस में रहकर पढ़ाई करने की अनुमति दे दी है। इंटरनेशल सेंटर की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर एस.वी.एस राजू ने बताया कि हॉस्टल में पर्याप्त जगह है, छात्र यहां आगे भी रह सकते हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेशी छात्रों को काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने दी कैंपस में रहने की दी अनुमतिसाथ ही नोट जारी कर कहा कि स्थिति सामान्य होने तक नहीं देना होगा कोई शुल्कबांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बीएचयू ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर कहा कि जो भी बांग्लादेशी छात्र अपनी पढ़ाई कर चुके हैं और उन्हें बांग्लादेश जाने में कोई दिक्कत हो रही हो, तो वो यहां बिना शुल्क के आगे भी स्थिति सामान्य होने तक रह सकते हैं। ऐसे में बीएचयू की ओर से छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। हालांकि, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भारत आने से वहां पर माहौल काफी बिगड़ गया है। इस बीच बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने मुख्य विपक्षी पार्टी की नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा करने और अंतरिम सरकार के गठन का फैसला सुनाया।    

बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उसके नॉर्मल होने तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने बांग्लादेशी छात्रों को कैंपस में रहकर पढ़ाई करने की अनुमति दे दी है। इंटरनेशल सेंटर की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर एस.वी.एस राजू ने बताया कि हॉस्टल में पर्याप्त जगह है, छात्र यहां आगे भी रह सकते हैं।

बीएचयू बेस्ड अंतरराष्ट्रीय सेंटर की कोऑर्डिनेटर ने कहा कि हम बांग्लादेश के हालात को पास से देख रहे हैं कि किस तरह से छात्र मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जो भी छात्र यहां रुकना चाहते हैं, उनका स्वागत है और हम उन्हें हम मुमकिन मदद मुहैया करवाएंगे। 

उन्होंने नोट में कहा कि जब तक बांग्लादेश में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वो यहां रुक सकते हैं, इसको लेकर हम उन्हें आश्वस्त करते हैं कि छात्रों को कोई दिक्कत यहां नहीं होगी। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा।

हर साल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हजारों विदेशी छात्र पढ़ने आते हैं और अलग-अलग प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें बांग्लादेश से आने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा होती है, अधिकतर छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस में रहते हैं।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाभारतबनारस हिंदू विश्वविद्यालयउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर