लाइव न्यूज़ :

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पीएम मोदी ने कहा-सिंदूर अब वीरता का प्रतीक बन गया, डाक टिकट और 300 रुपये का सिक्का जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2025 13:19 IST

चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है, दतिया और सतना भी  हवाई सेवा से जुड़ गए हैं।250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था।देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं।

भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनकी याद में डाक टिकट और 300 रुपये का सिक्का जारी किया। पीएम ने कहा कि सबसे पहले मैं मां भारती को, भारत की मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आज यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें-बेटियां हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आप सभी के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्मजयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई कहती थी कि शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी इस सोच को आगे बढ़ाता है। इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है, दतिया और सतना भी  हवाई सेवा से जुड़ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर मेट्रो, सतना और दतिया हवाई अड्डों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रशंसा की और उनके पराक्रम को याद किया।

अहिल्याबाई होलकर भारत की विरासत की संरक्षिका थीं; उन्होंने हमारे मंदिरों और तीर्थ स्थलों की रक्षा की जब उन पर आक्रमण हो रहा था। हमारी सरकार ‘नागरिक देवो भव’ के मंत्र पर काम कर रही है, जो अहिल्याबाई होल्कर का दर्शन था। सिंदूर अब वीरता का प्रतीक बन गया है। ये सभी प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ायेंगे। विकास को गति देंगे और रोजगार के अनेक नए अवसर बनाएंगे।

मैं आज इस पवित्र दिवस पर इन सभी कामों के लिए पूरे मध्य प्रदेश को बहुत बधाई देता हूं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छाशक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है।

देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोहन यादवभोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप