लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: स्कूल में टीचर के नमाज पढ़े जाने पर हिंदू संगठनों ने किया विरोध, कार्रवाई न होने पर हनुमान चालीसा पढ़ने की दी धमकी

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 14:07 IST

भोपाल के सीएम राइज स्कूल से टीचर के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद टीचर के खिलाफ संस्कृति बचाव मंच ने की कार्रवाई की मांग और इस संबंध में मंच ने शिक्षा पदाधिकारी की ज्ञापन भी सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के सीएम राइज स्कूल से टीचर के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल टीचर के खिलाफ संस्कृति बचाव मंच ने की कार्रवाई की मांग हिंदू संगठन ने कार्रवाई न होने पर स्कूलों में हनुमान चालीसा कराने की बात कही

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में सीएम राइज स्कूल में एक महिला टीचर के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। स्कूल की कक्षा में नमाज पढ़ने का विरोध करते हुए हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू संगठनों का कहना है कि महिला टीचर के ऊपर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई हो नहीं तो शहर भर के स्कूलों में हनुमान चालीसा कराई जाएगी। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर रशीदिया स्कूल की एक कक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो  में एक महिला टीचर ने नमाज पढ़ने के लिए सभी बच्चों को क्लास से बाहर निकाल देती है और नमाज अदा करती हुई दिखाई दे रही है।

स्कूल में हुई इस घटना का किसी ने वीडियो शूट कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठन शिक्षिका का विरोध कर रहे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

इस मामले में दखल देते हुए भोपाल स्थित संस्कृति बचाओं मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने गुरुवार को ही शिक्षिका को निलंबित करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि शिक्षा स्थलों को धार्मिक स्थलों में बदला जा रहा है। अगर संबंधित शिक्षकों को निलंबित नहीं किया गया तो हम स्कूल के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

नमाज पढ़ने का विरोध किए जाने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने दावा किया कि उन्होंने शिक्षिका को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। हालांकि, प्रिंसिपल ने इन आरोपों का खंडन किया कि छात्रों से भी नमाज कराई गई है।

स्कूल के भीतर ऐसा कुछ नहीं हुआ है और न ही स्कूल में ऐसे किसी धार्मिक कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि शिक्षिका को नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :भोपालMadhya Pradeshवायरल वीडियोHindu Sena
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल