लाइव न्यूज़ :

दादीजी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे?, राहुल गांधी पर मोहन यादव का कटाक्ष, कहा- संस्कार तो देखो, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 17:30 IST

मिशन 2028 के लिए पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती तथा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने के मकसद से शुरू होने वाले ‘संगठन सृजन अभियान’ का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की एकदिवसीय यात्रा पर राजधानी भोपाल पहुंचे।पुष्पांजलि कार्यक्रम का बताया जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।मुख्यमंत्री यादव ने इस मामले को उठाते हुए गांधी पर निशाना साधा।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर जूते पहनकर पुष्पांजलि अर्पित करने का आरोप लगाया और कहा कि यह ‘हमारे संस्कारों’ के विरुद्ध है। कांग्रेस नेता गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की एकदिवसीय यात्रा पर राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान वह एक के बाद एक कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और मिशन 2028 के लिए पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती तथा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने के मकसद से शुरू होने वाले ‘संगठन सृजन अभियान’ का उद्घाटन करेंगे।

    

राजधानी भोपाल पहुंचने के बाद गांधी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष स्थित इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।’’

हालांकि, इस पुष्पांजलि कार्यक्रम का बताया जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि अर्पित करते दिख रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने इस मामले को उठाते हुए गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राज्य के अंदर नेता प्रतिपक्ष आए हैं। आना चाहिए। लोकतंत्र है। सबको आने का अधिकार है। दादी जी को पुष्पांजलि अर्पित की और जूते नहीं उतारे। यह मुझे जंचा नहीं। यह हमारे संस्कारों के विरुद्ध है। उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए।’’

टॅग्स :राहुल गांधीमोहन यादवमध्य प्रदेशइंदिरा गाँधीकांग्रेसBJPभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो