लाइव न्यूज़ :

Bhopal Crime: भोपाल में ज्वेलर के घर में फिल्मी स्टाइल में लूट, महिला को चाकू अड़ाया, मारपीट भी की, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

By आकाश सेन | Updated: January 4, 2024 22:29 IST

भोपाल : बुधवार शाम ई-4 अरेरा कालोनी स्थित सराफा कारोबारी के बंगले में घुसकर तीन बदमाशों ने की थी लूट। सराफा कारोबारी 01 करोड़ रुपये लूट की बात कह रहा, वहीं पुलिस छ लाख नकद की जब्ती की बात कह रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देज्वेलर के घर के पास ही रहता था एक आरोपी।पुलिस गुरुवार दोपहर एक आरोपित को लेकर ज्वेलर के बंगले पर पहुंची।भोपाल सराफा महासंघ के अध्यक्ष हैं फरियादी सुशील धनवानी।

राजधानी  भोपाल के पॉश इलाके ई-4 अरेरा कॉलोनी में  फिल्मी स्टाईल में लूट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । जहां मात्र दस मिनिट में ही तीन आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है । घटना बुधवार की है जहां ज्वेलर के घर पर तीन नकाबपोश बदमाश पेंट करने की मशीन उठाने के बहाने घर में दाखिल हुए और इसके बाद ज्वेलर की पत्नी के गले से चाकू अड़ाकर जेवलरी और नकदी लूट ले गए। 

 घटना अरेरा कॉलोनी के बंगला नंबर E- 4/237 की है । जहां ज्वेलर सुशील उर्फ सुनील धनवानी रहते हैं। उनकी न्यू मार्केट में अनमोल ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। सुनील के घर रिनोवेशन और पेंटिंग का काम चल रहा है। रात में सुनील की पत्नी कीर्ति धनवानी घर में अकेली थीं। उसी समय बदमाश घर में दाखिल हुए ज्वेलर की पत्नी के गले पर चाकू अड़ाया और अलमारी की चाबी मांगी पत्नी ने  चाबी पास नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ा। और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए ।

महिला की चीख-पुकार सुनने के बाद गार्ड और आसपास मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह मेन रोड पर पान की गुमठी चलाता है। देर रात पुलिस ने दो और संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे बैग मिले हैं। 

घटना के बाद फरियादी ने एक करोड़ की लूट की बात पुलिस बताई थी । लेकिन मामले का खुलासा हुआ तो छ लाख रुपये चोरी होने की बात सामने आई। जिसको लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है आरोपियों से छ लाख रुपये बरामद कर लिए गए है । फरियादी ने डर और सहमे होने की वजह से एक करोड़ रुपये की चोरी होने की बात कही थी 

गिरोह का मास्टरमाईंड अमरावती का रहने वाला है । जिसके उपर पहले से भी अपराधिक मामले दर्ज है । पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने वारदात के पहले रैकी भी की थी और किसी करीबी ने ही पूरी जानकारी आरोपियों को दी थी । जिसके लिए पूछताछ आरोपियों से जारी है । 

फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है । पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में पुरानी वारदात कों खुलासा हो सकता है ।

टॅग्स :भोपालक्राइमMadhya Pradesh Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया