लाइव न्यूज़ :

Pawan Singh: 'आरजेडी और आप पवन सिंह के पीछे', आरा-वैशाली या दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव

By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 17:00 IST

Bhojpuri Star Pawan Singh: आसनसोल लोकसभा सीट पर बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। टीएमसी ने विरोध किया। सोशल मीडिया पर पवन के खिलाफ प्रचार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह बिहार या दिल्ली की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पवन सिंह ने की मुलाकातपवन सिंह को आरजेडी और आम आदमी पार्टी ने दिया ऑफर

Bhojpuri  Star Pawan Singh: आसनसोल लोकसभा सीट पर बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। टीएमसी ने विरोध किया। सोशल मीडिया पर पवन के खिलाफ प्रचार किया गया। 24 घंटे के भीतर पवन ने आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। सोमवार को वह दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह बिहार के आरा से चुनाव लड़ेंगे। इस पर पवन ने कहा कि यह तो समय बताएगा। सब अच्छा होगा। इधर, सूत्रों के हवाले खबर सामने आई है कि बीजेपी की टिकट लौटाने के बाद पवन के पीछे आरजेडी और आम आदमी पार्टी लग गई है।

सूत्रों का कहना है कि आरजेडी ने पवन को आरा, वैशाली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। आम आदमी पार्टी पवन को मनोज तिवारी के खिलाफ लड़वाना चाहती है। 

नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बोले पवन सिंह

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद पवन सिंह ने कहा कि हमारी बात हो गई है मैंने अपनी बात उनके सामने रख दी है। आगे जो भी होगा अच्छा होगा। चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि ये समय बताएगा। कुछ भी होगा मैं आपको शेयर करूंगा।

मालूम हो कि पवन सिंह आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। हालांकि, पवन सिंह ने इसे स्वीकार किया। लेकिन, सोशल मीडिया पर विरोध और चुनाव में नुकसान के चलते उन्होंने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

अब जेपी नड्डा के साथ क्या बात हुई है। पवन इस पर भी नहीं बोले हैं। देखना होगा कि क्या कमल का दामन छोड़ पवन सिंह लालटेन या झाड़ू की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :पवन सिंहAsansolदिल्लीबिहारमनोज तिवारीManoj Tiwary
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी