लाइव न्यूज़ :

गोली से घायल चंद्रशेखर आज़ाद ने समर्थकों से की शांति की अपील, बोले- 'कानूनी लड़ाई लड़ेंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 29, 2023 08:09 IST

उत्तर प्रदेश के सहारपुर में अज्ञात हमलावरों की गोली से घायल हुए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपने समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात हमलावरों की गोली से घायल हुए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने की शाति की अपीलआजाद ने कहा कि देश भर में फैले मेरे दोस्त, समर्थक और कार्यकर्ता शांति बनाए रखें, मैं ठीक हूंभीम आर्मी संवैधानिक रूप से अपनी लड़ाई जारी रखेगी, चिंता की कोई बात नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीते शाम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सशस्त्र हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद गोली से जख्मी हो गये हैं।

घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर आजाद ने अपने उपर हुए हमले को लेकर समर्थकों से संयम बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने शांति अपील जारी करते हुए कहा, "मुझे इतने अचानक हमले की उम्मीद नहीं थी। मैं देश भर में अपने दोस्तों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करना चाहता हूं। हम संवैधानिक रूप से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। करोड़ों लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"

वहीं घटना के संबंध में सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोली लगने से घायल हुए चंद्रशेखर आजाद अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और गुरुवार को चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "मैंने खुद चंद्रशेखर आज़ाद से मुलाकात की है और वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैंने उनके डॉक्टर से भी बात की और उन्होंने मुझे बताया कि आज़ाद की हालत स्थिर है, जांच के बाद उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी। घटना की जांच जारी है  और हमलवरों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।”

मालूम हो कि बीते बुधवार को सहारनपुर जिले में चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया। घटना में आजाद की कार में सवार अन्य सभी सवार सुरक्षित रहे लेकिन गाड़ी की अगली सीट पर बैठ आजाद को एक गोली छूकर निकल गई। 

पुलिस के मुताबिक अज्ञात कार सवार हथियारबंद हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया, घटना के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में एसएसपी सहारनपुर डॉक्टर विपिन टाडा ने कहा, "गोली उनके पेट को छूती हुई निकल गई। उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी और सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।"

हमले के संबंध में आज़ाद ने कहा, "मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग कार में थे।"

टॅग्स :चन्द्रशेखर आज़ादभीम आर्मीसहारनपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र