लाइव न्यूज़ :

भय्यूजी महाराज: जिस जगह रचाई थी दूसरी शादी, वहीं खुद को गोली मार खत्म की जिंदगी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 13, 2018 11:32 IST

दोपहर 1 बजे विजय नगर स्थित सयाजी मुक्ति धाम पर उनका अंतिम संस्कार होगा, जहां उनकी बेटी कुहू उन्हें मुखाग्नि देंगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: मध्यप्रदेश आध्यत्मिक गुरू भय्यूजी महाराज ने मंगलावार (12 जून) को गोली मार आत्महत्या कर ली थी। भय्यूजी महाराज का आज अंतिम संस्कार होना है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को इंदौर स्थित आवास पर रखा गया है। दोपहर 1 बजे विजय नगर स्थित सयाजी मुक्ति धाम पर उनका अंतिम संस्कार होगा, जहां उनकी बेटी कुहू उन्हें मुखाग्नि देंगी। भय्यूजी महाराज ने इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने घर पर कल आत्महत्या की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वहीं बंगला है, जहां पर उन्होंने 30 अप्रैल को डॉक्टर आयुषी के साथ दूसरी शादी रचाई थी। उनके आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

राज्यमंत्री का पद नहीं चाहते थे भय्यूजी महाराज, शिवराज सरकार के घोटालों से थे दुखी: दिग्विजय सिंह

नरेंद्र मोदी भी करते थे भय्यू महाराज को झुककर प्रणाम, आश्रम में जाती थीं लता मंगेशकर-आशा भोसले

भय्यू महाराज का आध्यात्मिक दुनिया से ज्यादा बॉलीवुड और राजनीतिक दुनिया में पैठ थी। उनके आश्रम में एक से बढ़कर हस्तियां आध्यात्मिक लाभ के लिए आती थीं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी जब कभी आश्रम आते वह झुककर भय्यू महाराज को प्रणाम करते। पीएम मोदी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का नाम भी भय्यूजी महाराज के आश्रम में आने वालों में शामिल है।

भय्यू महाराज पर एक्‍ट्रेस ने लगाया था 'वशीकरण' का आरोप, पिछले साल हुई थी दूसरी शादी

भय्यू महराज सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब उन्हें अन्ना आंदोलन के वक्त तत्कालीन सरकार ने आंदोलन समाप्त कराने के लिए बातचीत के लिए सरकार का प्रतिधिनित्व के लिए भेज दिया। आखिर में जब अन्ना ने अपना आमरण अनशन तोड़ा तो उनको जूस पिलाने के लिए भय्यू महाराज को चुना गया। इतना ही नहीं, जब गुजरात में नरेंद्र मोदी सद्भावना उपवास के लिए बैठे तो उनके उपवास को तुड़वाने के ‌लिए भय्यू महाराज को ही भेजा गया।

कौन थे भय्यूजी महाराज:

साल 1968 में भय्यूजी महाराज का जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उऩका असली नाम उदयसिंह देखमुख था। पहले वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने सबस छोड़ आध्यातम को अपनाया था। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है जहां से वे अपने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का संचालन करते थे। भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी का नाम माधवी था, जिनका निधन साल 2015 में निधन हुआ था। भय्यूजी महाराज और उनकी पहली पत्नी माधवी से एक बेटी है, जिसका नाम कुहू है और वो पुणे में पढ़ाई करती है। इसी साल 30 अप्रैल को भय्यूजी महाराज ने आश्रम में रहने वाली डॉ. आयुषी से दूसरी शादी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?