लाइव न्यूज़ :

Bharuch seat results: प्रत्याशी बदलने से फायदा, बीजेपी ने ने 64000 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, 1995 के बाद से लगातार जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2022 18:52 IST

Bharuch seat Gujarat results: भाजपा द्वारा मौजूदा विधायक दुष्यंतभाई पटेल के स्थान पर उम्मीदवार बनाए गए रमेश मिस्त्री को 1,08,181 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयकांतभाई पटेल को 44,087 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के मनहरभाई परमार 14,309 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।भाजपा 1995 के बाद से भरूच में कभी चुनाव नहीं हारी है। 64,000 मतों के बड़े अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की।

Bharuch seat Gujarat results: सत्ता विरोधी लहर से लड़ने के लिए अपने आधे मौजूदा विधायकों को बाहर करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति भरूच में रंग लेकर आई और पार्टी ने 64,000 मतों के बड़े अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की।

भाजपा द्वारा मौजूदा विधायक दुष्यंतभाई पटेल के स्थान पर उम्मीदवार बनाए गए रमेश मिस्त्री को 1,08,181 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयकांतभाई पटेल को 44,087 वोट मिले। आम आदमी पार्टी (आप) के मनहरभाई परमार 14,309 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भाजपा 1995 के बाद से भरूच में कभी चुनाव नहीं हारी है। कांग्रेस इस बार सत्ता विरोधी लहर के सहारे जीत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन चुनावी समर में आप के प्रवेश ने उसका खेल खराब कर दिया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार योगेश पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 41,623 मतों के भारी अंतर से हरा कर आणंद विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया है।

पटेल ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक कांति सोधा परमार को हराया है। मतगणना शुरू होने पर शुरूआती दौर में कांग्रेस और भाजपा के बीच यहां कांटे की टक्कर नजर आ रही थी, लेकिन अंत में भाजपा ने आसानी से जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले, 2017 में कांग्रेस ने 25 साल के बाद भाजपा से यह सीट छीन ली थी।

परमार ने पिछली बार करीब 5,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इसबार वह अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे। आणंद सीट से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के परमार और पटेल के बीच था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी अपनी हार के कारणों का विश्लेषण करेगी और सुधारात्मक कदम उठाएगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसगुजरातआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम