लाइव न्यूज़ :

भारत बंद में फंसे 68 वर्षीय पिता बेटे को कंधे पर ले गए अस्पताल, नहीं बच सकी जान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 09:50 IST

भारत बंद का जो नजारा 2 अप्रैल देखने को मिला वो दिल दहलाने से कम नहीं था। भारत के अलग-अलग स्थानों से कई लोगों की मौत की खबरें भी आईं।

Open in App

 बिजनौर, 3 अप्रैल:  एससी-एसटी एक्ट के तहत तत्काल गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट के रोक के फैसले के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में हिंसा देखने को मिली। भारत बंद का जो नजारा 2 अप्रैल देखने को मिला वो दिल दहलाने से कम नहीं था। भारत के अलग-अलग स्थानों से कई लोगों की मौत की खबरें भी आईं।

 खबर के मुताबिक सोमवार  को भारत बंद के कारण उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। एक बुजुर्ग की मौत समय पर अस्पताल न पहुंचने की वजह से हो गई है। खबर के अनुसार मृतक के बेटे ने बुजुर्ग पिता को बचाने की पूरी कोशिश की, मगर उसका समर्पण भी काम न आया।

जानें क्या है मामला

बिजनौर में एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद के दौरान प्रदर्शन के कारण एक बेटा अपने बीमार पिता को अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाया जिस कारण से बुजुर्ग की मौत हो गई। जिस एंबुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल ले जाता जा रहा था, उपद्रवियों के प्रदर्शन के कारण वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। खबर के अनुसार पिता की स्थिति खराब देखकर बेटे ने बुजुर्ग पिता को कंधे पर उठा कर करीब एक किलीमीटर तक  पैदर चलता रहा, और जब अस्पताल पहुंचा, तब वहां पहुंचने पर पता चला कि उसके बुजुर्ग पिता की मौत हो गई थी। ऐसे में कहा जा सकता है इन उपद्रवियों के कारण एक बेटे की तमाम कोशिश के बाद उसके पिता का साथ उससे छूट गया है। 

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब सहित अन्य स्थानों पर आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की खबरों की गई। वहीं, कई जगहों पर रेल यात्रा को भी रोका।  मध्य प्रदेश हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए।

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब