लाइव न्यूज़ :

पंजाब में जुलाई से घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेंगे घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2022 08:55 IST

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली आपूर्ति का वादा करते हुए कहा था कि राज्य में अतिरिक्त बिजली उत्पादन के बावजूद, लंबे समय तक बिजली कटौती की जाती है...

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब चुनाव से पहले आप ने घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया थासीएम भगवंत मान आज इसकी घोषणा करेंगे और 1 जुलाई से मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हो जाएगीआप संयोजक अरविंद केजरीवाल से हाल ही में हुई बैठक के बाद मान ने लोगों को जल्द खुशखबरी देने की बात कही थी

मोहाली : पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की आज घोषणा करेगी। चुनाव के वक्त आप पार्टी ने इसे अपने प्रमुख वादों में शामिल किया था। 1 जुलाई से पंजाब के हर घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलनी शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एक महीना पूरा कर लिया है।

 पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही घोषणा करने का संकेत देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार जल्द ही राज्य के लोगों को एक "अच्छी खबर" देगी। मान ने एक पंजाबी ट्वीट में कहा, "हमारे नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ शानदार मुलाकात हुई। बहुत जल्द, पंजाब के लोगों को खुशखबरी देगा।" पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक था, हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना।

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली आपूर्ति का वादा करते हुए कहा था कि राज्य में अतिरिक्त बिजली उत्पादन के बावजूद, लंबे समय तक बिजली कटौती की जाती है और कई लोगों के बिलों को बढ़ा कर भेजा जाता है।

केजरीवाल ने कहा था, गाँवों में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें गलत बिल मिला और भुगतान न करने के कारण उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। ऐसे लोगों ने बिजली की चोरी का सहारा लिया। दिल्ली में आप सरकार हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले महीने घर-घर राशन वितरण योजना शुरू करने की घोषणा की, जो चुनावों में आप का प्रमुख अभियान एजेंडा भी था।

इससे पहले 19 मार्च को, पंजाब सीएम मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक के पहले निर्णय में, पुलिस विभाग में 10,000 सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 25,000 नौकरियां खोलीं। पिछले महीने के पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ दिया। राज्य में सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस को 117 सदस्यीय विधानसभा में 18 सीटें मिलीं, जबकि आप को 92 सीटों पर जीत मिली।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह