लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी को बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड, यहां देखें लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 की पूरी सूची

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 13, 2018 13:03 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2018: लोकमत ग्रुप ने राज्य सभा और लोक सभा में अपना अनुकरणीय योगदान देने के लिए, श्रेष्ठ मेंबर्स को सम्मानित करने की एक पहल की है जो उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए एक सराहना का प्रयास है। मेंबर्स को 8 कैटेगरी के लिए पुरस्कार दिया जाता है जो कि राजनीति के दिग्गज ज्यूरी द्वारा चुना जाता है।

Open in App

लोकमत संसदीय पुरस्कार का यह दूसरा वर्ष है. इसका आयोजन गुरुवार को दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर होगा। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सभी आठ सांसदों को सम्मानित करेंगे। इस साल पुरस्कार पाने वाले सांसदों का चयन का जिम्मा निर्णायक मंडल को सौंपा गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने निर्णायक मंडल की अध्यक्षता की।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 (Lokmat Parliamentary Awards 2018) लोक सभा (Lok Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- सांसद निशिकांत दुबे

3-  बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- महिला सांसद कानीमोझी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद हेमा मालिनी

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 (Lokmat Parliamentary Awards 2018) राज्य सभा (Rajya Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award)- एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद

3- बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- सांसद रमा देवी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद छाया वर्मा उल्लेखनीय है कि ज्यूरी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद एच.के. दुआ, भाकपा नेता व सांसद डी. राजा, इंडिया टीवी के चेयरमैन व संपादक रजत शर्मा तथा लोकमत एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व सांसद विजय दर्डा शामिल थे।

लोकमत के नेशनल एडिटर हरीश गुप्ता ने निर्णायक मंडल के सचिव का जिम्मा संभाला। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जीवन गौरव पुरस्कार के लिए स्वयं के नाम के चयन का विरोध किया, लेकिन निर्णायक मंडल ने इस विरोध को खारिज कर उनका चयन किया।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

भारतलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 14 मार्च को होगा आयोजित

भारतवरिष्ठ कांग्रेसी एके एंटनी को मिलेगा लोकमत संसदीय पुरस्कार 2022 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, कुल आठ सांसद अलग-अलग कैटेगरी में होंगे सम्मानित

राजनीतिLokmat Parliamentary Awards: ओवैसी बोले, लोकसभा की 23% सीटों पर क्षेत्रीय दलों के सदस्य काबिज, देश में राष्ट्रीय पार्टियों की जरूरत नहीं

भारतLokmat Parliamentary Awards: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना ने हमें महाराष्ट्र में दगा दिया

भारत अधिक खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत