लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को सभी विश्वविद्यालयों का चांसलर बनाने की तैयारी, कानूनी राय मांग सकती है बंगाल सरकार, राज्यपाल से नाराज शिक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

By विशाल कुमार | Updated: December 25, 2021 09:33 IST

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में नामित करने पर कानूनी राय लेने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी विश्वविद्यालयों के कुलपति राजभवन में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए थे।इस पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ नाराजगी जताई थी।मंत्री ने कहा कि राज्यपाल राज्य सरकार के साथ सहयोग करने के बजाय केवल शत्रुता दिखा रहे हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के कोलकाता स्थित राजभवन में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ नाराजगी जताने के कुछ घंटे बाद ही राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में नामित करने पर कानूनी राय लेने पर विचार कर रही है।

बसु ने मीडियाकर्मियों से कहा कि राज्यपाल राज्य सरकार के साथ सहयोग करने के बजाय केवल शत्रुता दिखा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यदि फाइलों को अनिश्चितकाल तक उनकी सहमति के लिए लंबित रखा जाता है और वह सहयोग नहीं दिखाते रहते हैं, तो हम केरल के राज्यपाल (आरिफ मोहम्मद खान) ने जो कहा है उसे लागू करने के बारे में सोच सकते हैं।

बसु ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो हम इसके संवैधानिक पहलू को देखेंगे और अंतरिम अवधि के लिए मुख्यमंत्री को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में रखने के लिए कानूनी राय लेंगे।

बसु ने कहा कि राज्यपाल का काम ट्वीट करना और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना रह गया है। वह (धनखड़) राज्यपाल का काम भूल रहे हैं। वह ट्वीट भेजने में व्यस्त हैं। राज्य के किसी पूर्व राज्यपाल ने ऐसा व्यवहार नहीं किया है। अगर केरल के राज्यपाल के बयान उस राज्य के लिए लागू होते हैं, तो यह संघीय ढांचे के तहत सभी बंगाल विश्वविद्यालय राज्यों के लिए लागू हो सकता है।

इस महीने की शुरुआत में, यह आरोप लगाते हुए कि उन पर नियमों और प्रक्रियाओं के पूर्ण उल्लंघन में काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर कहा था कि वह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में पद छोड़ना चाहते हैं और विजयन खुद कुलाधिपति बन सकते हैं। उसके बाद 8 दिसंबर को एक पत्र में खान ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में संबंधित अधिनियम में संशोधन करने को कहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीजगदीप धनखड़केरलArif Mohammad Khanपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो