लाइव न्यूज़ :

बंगाल: "तृणमूल का धरना फेल हो गया क्योंकि बिरयानी और शराब का बजट बढ़ गया था", भाजपा नेता ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 10, 2023 09:10 IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन वापस लेने के बाद भाजपा ने बेहद तीखा व्यंग्य किया और कहा कि तृणमूल के धरने में कोई भी मौजूद नहीं था क्योंकि उनका बिरयानी और शराब का बजट बढ़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन को वापस लेने पर भाजपा ने किया हमला भाजपा ने कहा कि तृणमूल का धरना फेल हो गया क्योंकि उनके बिरयानी और शराब का बजट बढ़ गया थातृणमूल का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा और अन्य योजनाओं के लिए पैसे नहीं जारी कर रही है

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन वापस लेने के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने बेहद तीखा व्यंग्य करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल के धरने में कोई भी मौजूद नहीं था क्योंकि वहां पर उनका बिरयानी और शराब का बजट बढ़ गया था।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता टिबरेवाल ने सोमवार शाम को कहा, "ऐसा नहीं है कि अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल का विरोध-प्रदर्शन वापस लिया, दरअसल वो वहां पर लोगों को रोक ही नहीं सके क्योंकि उनका बिरयानी और शराब का बजट पार हो गया था।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर ज्यादा आक्रामक तरीके से हमला करते हुए टिबरेवाल ने आगे कहा, "अभिषेक बनर्जी सेलेक्टिव विरोध करना चाहते हैं, वो तो सिर्फ 5 दिनों में ही थक गए हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में नौकरी की चाहत रखने वाले 2 साल से सड़कों पर बैठे हैं।"

उन्होंने कहा, "अभिषेक बनर्जी केंद्र सरकार से उस पैसे का भुगतान करने के लिए कह रहे हैं जो केंद्र सरकार द्वारा पहले ही भुगतान किया जा चुका है। यदि वह मनरेगा के नियमों से वो पैसों की मांग कर रहे हैं तो मनरेगा अधिनियम में यह भी लिखा है कि मनरेगा के मद में किये गये खर्च को केंद्र सरकार के सामने नहीं रखा जाता है और यदि केंद्र सरकार के सामने मनरेगा के खाते नहीं रखे जाते हैं तो वह धनराशि को रोक सकती है।"

मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 24 घंटे में हमारे सवालों का जवाब देने का वादा किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर हम केंद्र के खिलाफ अपने विरोध को वापस ले रहे हैं।"

दरअसल बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत आवंटित किये गये धन को देने में देरी कर रही है और इसी के विरोध में तृमणूल कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

तृणमूल नेताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि राजभवन तक पार्टी इसलिए मार्च कर रही है ताकि गवर्नर राज्य के गरीब लोगों की दुर्दशा पर गंभीरता से विचार करें।

टॅग्स :Trinamool CongressMamata BanerjeeकोलकाताAbhishek BanerjeeBJPkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण