लाइव न्यूज़ :

बंगाल : लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन को लेकर तीन भाजपा विधायक हिरासत में लिये गए, बाद में छोड़ा गया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:16 IST

Open in App

सिलीगुड़ी, 16 मई पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा के तीन विधायकों को रविवार को हिरासत में लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय उत्तर बंगाल में कोविड-19 से बढ़ते मौत के मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार के कदमों में कथित खामी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

विधायकों को तब पकड़ा गया जब वे सफदर हाश्मी चौक पर धरने पर बैठे थे। विधायकों ने दावा किया कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया तथा घटनास्थल पर कोई भीड़ एकत्रित नहीं हुई।

उन पर निशाना साधते हुए टीएमसी के वरिष्ठ नेता गौतम ने कहा कि भाजपा विधायकों ने लॉकडाउन के बीच धरना देकर क्षेत्र के लोगों के साथ ‘‘धोखा’’ किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को भाजपा नेताओं का असली चेहरा देखने दीजिए, जिन्हें जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने की परवाह नहीं है। वे केवल संकट की स्थिति का राजनीतिकरण करने में यकीन रखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos