लाइव न्यूज़ :

बंगाल रेप-मर्डर मामला: पीड़िता के पिता का नाम भी एफआईआर में शामिल, सबूतों को मिटाने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: April 14, 2022 07:23 IST

सूत्रों ने कहा कि पिता और पड़ोसियों पर सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था क्योंकि 14 वर्षीय के शव का पुलिस शिकायत या मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना अंतिम संस्कार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के रानाघाट में टीएमसी नेता पर 14 वर्षीय युवती से बलात्कार और हत्या का आरोप है।14 वर्षीय पीड़िता के शव का पुलिस शिकायत या मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना अंतिम संस्कार करने का आरोप।सूत्रों ने कहा कि पिता और पड़ोसियों पर सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के रानाघाट बलात्कार और हत्या मामले के संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के बेटे और मुख्य आरोपी बृजा गोपाल गायली के साथ-साथ कथित पीड़िता के पिता, एक रिश्तेदार और एक पड़ोसी का भी नाम शामिल है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि पिता और पड़ोसियों पर सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया क्योंकि 14 वर्षीय के शव का पुलिस शिकायत या मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना अंतिम संस्कार किया गया था।

जहां 10 अप्रैल के एफआईआर के आरोपों में सामूहिक बलात्कार शामिल है, वहीं संदिग्ध हमलावरों में केवल गायली का नाम है। अन्य आरोपों में पॉक्सो अधिनियम के अलावा हत्या, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के कार्य शामिल हैं।

मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने पुलिस की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में सामूहिक बलात्कार के आरोप मुख्य रूप से इसलिए लगाए गए थे, क्योंकि माना जाता है कि जब लड़की को प्रताड़ित किया गया था तब दो से अधिक लोग मौजूद थे।

अधिकारी ने बताया कि दो को गिरफ्तार किया गया है, कुछ और जांच के घेरे में हैं। सबूत मिटाने के लिए एफआईआर में पीड़िता के पिता आरोपियों में शामिल हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीरेपPoliceCalcutta High Court
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब