लाइव न्यूज़ :

बंगाल के मंत्री राजीव बनर्जी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:01 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जनवरी कोलकाता के कस्बा क्षेत्र में एक मिनी ट्रक ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री राजीव बनर्जी की कार को टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में वह बाल-बाल बच गये।

पुलिस ने बताया कि वन मंत्री घायल नहीं हुए हैं, लेकिन उनका चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बनर्जी ने पत्रकारों को बताया कि उनकी कार रासबिहारी कनेक्टर से रूबी क्रॉसिंग की ओर जा रही थी कि इसी दौरान पत्थरों से लदा एक मिनी ट्रक अचानक दाईं ओर मुड़़ा और उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने ट्रक को रोका और पुलिस को सूचना दी। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसने हमारे सामने दावा किया कि वाहन का ब्रेक फेल हो गया था।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले