लाइव न्यूज़ :

जिला मजिस्ट्रेटों, नौकरशाह और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ 30 मिनट की बैठक करना चाहते हैं बंगाल के राज्यपाल धनखड़

By भाषा | Updated: October 19, 2019 14:07 IST

राज भवन की ओर से 17 अक्टूबर को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान को उद्धृत करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘धनखड़ 24 उत्तरी परगना और 24 दक्षिणी परगना जिले का दौरा 22 अक्टूबर को करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों जिलों के शीर्ष अधिकारियों को संदेश भेजे गए हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना जिलों की होने वाली अपनी यात्रा में जिला मजिस्ट्रेटों, नौकरशाहों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की इच्छा जताई है।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों जिलों के शीर्ष अधिकारियों को संदेश भेजे गए हैं। राज भवन की ओर से 17 अक्टूबर को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान को उद्धृत करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘धनखड़ 24 उत्तरी परगना और 24 दक्षिणी परगना जिले का दौरा 22 अक्टूबर को करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि उत्तरी 24 परगना के धमखली की यात्रा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां, संदेशखली विधायक सुकुमार महता, जिला परिषद सभाधिपति रेहाना खातून, एडीजी (दक्षिण बंगाल) सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ 30 मिनट की बैठक करने की इच्छा है।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि वहीं दक्षिण 24 परगना में वह सजनेखली में जॉयनगर सांसद प्रतिमा मंडल, स्थानीय विधायकों, जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करना चाहते हैं। इस बारे में जहां से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया। वहीं महता ने बताया कि उन्हें अभी राज्यपाल से मुलाकात के लिए संपर्क नहीं किया गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो