लाइव न्यूज़ :

पटाखा फैक्ट्री विस्फोटः शुभेंदु अधिकारी ने कहा- इसमें तृणमूल की मिलीभगत, पंचायत चुनाव को लेकर यह सब करवाया जा रहा

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2023 12:47 IST

शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले से ही ताल्लुक रखते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि ध्वस्त हुए मकान में गुप्त चैंबर से विस्फोटक सामग्री की बोरियां मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस व बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंची है।भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी बुधवार घटनास्थल का दौरा किया और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

पूर्वी मेदिनीपुरः भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का जिम्मेदार सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को ठहराते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। शुभेंदु अधिकारी बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया जहां मंगलवार विस्फोट में 9 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। वहीं विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस व बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंची है।

मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस विस्फोट में तृणमूल की मिलीभगत है, पंचायत चुनाव को लेकर यह सब करवाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए। हमने NIA जांच की मांग की है। गौरतलब बात है कि शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले से ही ताल्लुक रखते हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि ध्वस्त हुए मकान में गुप्त चैंबर से विस्फोटक सामग्री की बोरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इस घटना में जान गंवाने वाले सभी पांच व्यक्ति एवं घायल सभी सात लोग फैक्ट्री के कामगार थे। राज्य सरकरा के आदेश पर फिलहाल मामले की जांच सीआईडी कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इगरा थाने के स्थानीय पुलिस प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्हें इस क्षेत्र में अवैध पटाखा विनिर्माण इकाई चलने की जानकारी नहीं थी। बनर्जी ने कहा कि इस अवैध पटाखा विनिर्माण इकाई का मालिक मंगलवार के विस्फोट के बाद ओडिशा भाग गया। उन्होंने कहा कि मालिक को यह फैक्ट्री चलाने को लेकर पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस आवास में यह फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गया। विस्फोट मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एगरा थाना क्षेत्र के खादिकुल गांव में हुआ था। भाजपा ने इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है और इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीMamta Banerjeeपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन