लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गरीबों को खाना बांटने से रोक रही है तृणमूल कांग्रेस, बंगाल के बीजेपी नेताओं ने लगाया आरोप

By प्रिया कुमारी | Updated: April 2, 2020 12:26 IST

बीजेपी नेता सब्यसाची दत्ता ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कोविड-19 के दौरान गरीबों को खाना बांटने से उन्हें रोका गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता सब्यसाची दत्ता ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया। सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस छोड़ पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए थे।

बीजेपी नेता सब्यसाची दत्ता ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कोविड-19 के दौरान गरीबों को खाना बांटने से उन्हें रोका गया। साल्ट लेक के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता ने कहा कि  प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। साथ ही किसी भी मैसेज का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पुलिस ने ये कहते हुए उन्हें रोक दिया था कि इससे 21 दिनों तक हुए लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन हो सकता है।   

इसके अलावा भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने आरोप लगाया था कि उन्हें मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान स्ट्रीट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खाना बांटने की अनुमति नहीं दी गई थी। काफी समय बाद इस मामले को सुलझाया गया। मालूम हो कि सब्यसाची दत्ता ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी और पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए।

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से काफी मुश्किलें आ चुकी हैं, खास कर डेली वेज पर कमाने खाने वालों की परेशान और बढ़ गई है। ऐसे में देश के कई राज्यों में प्रशासन ने गरीबों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?