लाइव न्यूज़ :

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक निर्णय का सत्र होगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 18, 2023 10:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से बड़ा सत्र है। ये ऐतिहासिक निर्णय का सत्र होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत को हमेशा गर्व रहेगा कि हम G20 शिखर सम्मेलन के दौरान ग्लोबल साउथ की आवाज बने।

Open in App
ठळक मुद्देये सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से बड़ा सत्र है- पीएम मोदीये ऐतिहासिक निर्णय का सत्र होगा - पीएम मोदी भारत को हमेशा गर्व रहेगा कि हम G20 शिखर सम्मेलन के दौरान ग्लोबल साउथ की आवाज़ बने - पीएम मोदी

नई दिल्ली: संसद के पांच दिन के विशेष सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सत्र ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र होगा। पीएम ने कहा कि चंद्रमा मिशन की सफलता ने हमारा तिरंगा चांद पर फहरा दिया है, शिव शक्ति प्वाइंट प्रेरणा का नया केंद्र बन गया है, तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। जब ऐसी कोई उपलब्धि हासिल होती है तो दुनिया उसे आधुनिकता, विज्ञान और तकनीक से जोड़कर देखती है। पीएम ने कहा कि  जब ये क्षमता दुनिया के सामने आती है तो कई अवसर और संभावनाएं भारत के दरवाजे पर दस्तक देती हैं।

पीएम मोदी ने जी 20 की मेजबानी और सफलता पर कहा कि भारत को हमेशा गर्व रहेगा कि हम G20 शिखर सम्मेलन के दौरान ग्लोबल साउथ की आवाज़ बने और अफ्रीकी संघ G20 का स्थायी सदस्य बन गया। यह सब भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। पीएम ने कहा कि कल एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र 'यशोभूमि' भी देश को समर्पित किया गया।

बता दें कि संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में कुल आठ विधेयक पेश किए जाएंगे जिनमें से सरकार चार विधेयकों को खुलासा कर चुकी है। पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी और संसद को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन मंगलवार सुबह सभी सांसदों को ग्रुप फोटो के लिए बुलाया गया है।

दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां और नेता सरकार पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि संसद का विशेष सत्र तो बुलाया गया है लेकिन अब तक सरकार ने एजेंडा नहीं बताया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विशेष सत्र के साथ इतने सारे बिल पास करने की मंशा सरकार की क्यों हुई, इस बारे में सरकार को बताना चाहिए। विशेष सत्र एक मुद्दे को लेकर बुलाया जाता है और उसी पर चर्चा होती है, लेकिन इन्होंने खिचड़ी बना दी है ये बहुत अटपटा लग रहा है।

आप सांसद संजय सिंह भी ने भी सवाल उठाए और कहा, "कल ऑल पार्टी मीटिंग हुई जिसमें सरकार ने हमें ये बताने तक की जरूरत नहीं समझी कि इस विशेष सत्र में क्या मुद्दे हैं, कौन सा एजेंडा है, किस विषय पर चर्चा होगी... ये कहा गया कि 8 मुद्दों पर चर्चा होगी। वो 8 मुद्दे बिल के रूप में आएंगे या चर्चा के रूप में आएंगे, वे 8 मुद्दे क्या होंगे कुछ नहीं बताया गया।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसदमोदी सरकारअधीर रंजन चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'