लाइव न्यूज़ :

सीएम बनने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छुए मां के पैर-लिया आशीर्वाद, फोटो शेयर कर कांग्रेस ने लिखा, 'क्योंकि मां के कदमों में दुनिया है'

By आजाद खान | Updated: December 12, 2022 11:43 IST

आपको बता दें कि 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल हिमाचल प्रदेश के सीएम का शपथ लिया है। उनके साथ 60 साल के मुकेश अग्निहोत्री ने भी शपथ लिया है जिन्हें उपमुख्यमंत्री चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल का सीएम बनने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो को कांग्रेस द्वारा शेयर किया गया है जिसमें वे अपनी मां के पैर छुते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है, 'क्योंकि मां के कदमों में दुनिया है।'

शिमला:कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए सीएम बन गए है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच उन्होंने कल मुख्यमंत्री का शपथ लिया था और राज्य नया सीएम बने थे। सीएम सुक्खू मुख्यमंत्री बनने से पहले अपनी मां के पैर छुए थे और फिर आशीर्वाद लेकर सीएम का शपथ लिया था। 

ऐसे में सीएम सुक्खू के मां के पैर छुने वाला फोटो अब वायरल हो रहा है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे है। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू के शपथ समारोह में कांग्रेसे के बड़े नेता जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। 

सीएम सुक्खू के मां के पैर छुने का फोटो हुआ वायरल 

दरअसल, कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीएम सुक्खू का एक फोटो शेयर किया गया है। यह फोटो उस समय का है जब सीएम सुक्खू मुख्यमंत्री का शपथ लेने जा रहे थे। फोटो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है, "क्योंकि मां के कदमों में दुनिया है। नई जिम्मेदारी से पहले मां का आशीर्वाद लेते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।"

आपको बता दें कि 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस की टिकट पर चार बार विधायक रह चुके है। वे बहुत पहले से कांग्रेस से जुड़े हुए है और ऐसे में यह भी कहा जाता है कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफी करीबी माने जाते है। सीएम सुक्खू के साथ 60 साल के मुकेश अग्निहोत्री जो चार बार विधायक रह चुके है, उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया गया है और उन्होंने भी शपथ लिया है। 

ये नेताएं भी शपथग्रहण समारोह में शामिल थे

कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित एक समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित थे। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022सुखविंदर सिंह सुक्खूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?