लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव ने फिर लगा दी घोषणाओं की झड़ी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2025 16:07 IST

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि बिहार के किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर धान की एमएसपी के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल के दर पर बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं पर एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपया प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार के आज आखिरी दिन राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित मतदाताओं को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान किया है। एक बार फिर अपनी घोषणाों को दुहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया जायेगा। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 70 किलोमीटर के दायरे में ही ट्रांसफर किया जायेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए बिहार के किसानों को हम मुफ्त बिजली देने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि बिहार के किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर धान की एमएसपी के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल के दर पर बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं पर एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपया प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में जो किसान हैं जो सिंचाई करते हैं उनको बिजली का इस्तेमाल करना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि अभी राज्य सरकार किसानों से सिंचाई के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है, लेकिन इसको जीरो किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने उनकी सरकार बनने पर बिहार के सभी पैक्सों तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिए जाने की बात कही। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने पर राज्य के 8 हजार 463 पैक्स में कार्यरत लोगों को सहकारिता विभाग से मानदेय देने पर भी हमारी सरकार विचार करेगी। तेजस्वी यादव ने माई-बहिन योजना को लेकर कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई-बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त राशि महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार 1 साल का पूरा पैसा माता-बहनों के खाते में भेज देगी। तेजस्वी यादव ने साफ किया कि पुलिस हो, स्वास्थ्यकर्मी हो या फिर शिक्षक हो, उन सभी का ट्रांसफर 70 किलोमीटर के दायरे में किया जायेगा। 

इसका उद्देश्य यह बताया गया कि दूर-दराज के इलाके में ट्रांसफर के कारण सरकारी कर्मचारियों को परिवार से दूर रहना पड़ता है। खासकर महिलाओं को दिक्कत होती है। ऐसे में अगर सरकार बनती है तो उनका ट्रांसफर नजदीक ही कर दिया जायेगा। बता दें कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होनी है और आज प्रचार का आखिरी दिन है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए