लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से सस्ती होगी बीयर, देसी व अंग्रेजी शराब हो जाएगी महंगी, जानें नई दरें

By अनुराग आनंद | Updated: March 31, 2021 10:34 IST

एक अप्रैल से यूपी में नई आबकारी नीति लागू होगी। इस वजह से बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की कीमतों में प्रदेश में बदलाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविभागीय अधिकारियों की माने तो अंग्रेजी शराब के सस्ते ब्रांड के दामों में वृद्धि की संभावना न के बराबर हैं।यूपी सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीयर 10 रुपये से 30 रुपये तक सस्ती हो सकती है।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 1 अप्रैल से बीयर व शराब की कीमत में बदलाव होने की संभावना है। इस दिन नया आबकारी सत्र शुरू हो जाएगा।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, नए आबकारी सत्र में यूपी में बीयर, देसी और अंग्रेजी शराब के नए दाम लागू हो जाएंगे। नए आबकारी सत्र में एक अप्रैल से बीयर सस्ती हो जाएगी लेकिन देसी और विदेशी शराब के दाम बढ़ जाएंगे।

1 अप्रैल से बीयर की एक केन की कीमत में 20 रुपए तक की कमी हो सकती है-

जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से बीयर की एक केन की कीमत में 20 रुपए तक की कमी हो सकती है। जबकि देसी शराब में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। अंग्रेजी शराब की कीमतों में भी 20 प्रति क्वार्टर वृद्धि की संभावना है।

विदेशी शराब, स्कॉच वाइन और वोदका के लिए परमिट फीस में इजाफा हुआ-

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से विदेशी शराब, स्कॉच वाइन और वोदका के लिए परमिट फीस में इजाफा कर दिया है। इसके बाद 600 रुपए से ज्यादा के एक्स कस्टम बॉन्ड कीमत वाली शराब की परमिट में बढ़ोतरी की गई है।

यूपी सरकार की इस नई पॉलिसी के बारे में एक्साइज विभाग ने जानकारी दी-

यूपी सरकार की इस नई पॉलिसी के बाद एक्साइज विभाग का कहना है कि एक अप्रैल से यूपी में बीयर के दाम घट जाएंगे और देसी और अंग्रेजी शराब के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि विभागीय अधिकारियों की माने तो अंग्रेजी शराब के सस्ते ब्रांड के दामों में वृद्धि की संभावना न के बराबर हैं।

उत्तर प्रदेश में बीयर 10 रुपये से 30 रुपये तक सस्ती हो सकती है-

यूपी सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीयर 10 रुपये से 30 रुपये तक सस्ती हो सकती है। 31 मार्च 2021 को 130 रुपये में बीयर की जो कैन उपलब्ध है, उसी कैन का दाम 1 अप्रैल 2021 से 110 में मिलेगी। वहीं, देसी शराब के 200 मिलीलीटर के एक पैकेट में 5 रुपये की वृद्धि होगी। इस पैक की कीमत 80 रुपये के बजाय 85 रुपये होगी।

टॅग्स :शराबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं