लाइव न्यूज़ :

बीबीसी दुनिया का सबसे भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन, एजेंडा चलाते हैं, कलंकित रहा है इसका इतिहास: भाजपा

By भाषा | Updated: February 14, 2023 15:28 IST

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में आयकर विभाग की जांच के बीच भाजपा ने विपक्ष पर हमला बोला है। साथ ही बीबीसी को भी भाजपा ने भ्रष्ट बताया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी में पत्रकारिता की आड़ में ‘एजेंडा’ चलाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी विश्व का सबसे 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन' आयकर विभाग का 'सर्वे' नियमों के तहत: भाजपागौरव भाटिया ने कहा- आयकर विभाग... ये पिंजरे का तोता नहीं है, अपना काम कर रहा है।बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है: गौरव भाटिया

नयी दिल्ली: भाजपा ने मंगलवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) को विश्व का सबसे 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन' करार दिया और कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभार का जारी 'सर्वे ऑपरेशन' नियमों और संविधान के तहत है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया और उन्हें याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था।

भाटिया ने कहा, 'बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई नियमानुसार और संविधान के तहत हो रही है।' उन्होंने कहा कि भारत संविधान और कानून के तहत चलता है और आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है।

उन्होंने कहा, 'आयकर विभाग... ये पिंजरे का तोता नहीं है। वह अपना काम कर रहा है।' भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोई भी एजेंसी हो, मीडिया समूह हो, अगर भारत में काम कर रहा है और अगर उसने कुछ गलत नहीं किया है तथा कानून का पालन किया है तो फिर डर कैसा?

'आयकर विभाग को जांच करने दीजिए...दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा'

गौरव भाटिया ने कहा, 'आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।' भाटिया ने कहा, 'बीबीसी के अगर कृत्य देखें तो ये पूरे विश्व की सबसे भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन हो गई है। दुख की बात है कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है।' 

उन्होंने कहा कि जब यह कार्रवाई चल रही है, इस पर विपक्षी दलों, वह चाहे कांग्रेस हो, तृणमूल कांग्रेस या समाजवादी पार्टी, इनकी राजनीतिक प्रतिक्रिया हर भारतीय के लिए एक चिंता का विषय है।

कलंकित रहा है बीबीसी का इतिहास

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक 'सर्वे ऑपरेशन' चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीबीसी द्वारा दो-भाग वाले वृत्तचित्र 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई।

भाटिया ने कहा कि बीबसी का इतिहास 'कलंकित' रहा है और वह भारत के खिलाफ द्वेषपूर्ण काम करता रहा है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने भी प्रधानमंत्री रहते बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीबीसी में पत्रकारिता की आड़ में 'एजेंडा' चलाया जाता है।

टॅग्स :बीबीसीभारतीय जनता पार्टीआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

कारोबारITR-2 Filing: बिना किसी गलती के भरना है ITR-2? आज ही तैयार कर लें ये कागजात, मिनटों में होगा काम

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल