लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में भूकंप, बेहद तेजी रही तीव्रता, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2021 14:35 IST

Open in App

बंगाल की खाड़ी में मंगलवार दोपहर तेज भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। ये भूकंप मंगलवार दोपहर 12.35 बजे आया। 

इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से 296 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था । भूकंप का केंद्र चेन्नई से 320 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था। निवासियों ने बताया कि भूकंप के कारण हुए जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किये गए। अड्यार और तिरुवन्मियूर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने झटके मसहूस किये। कुछ लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उनके घर के फर्नीचर भी हिल रहे थे।

इससे पहले असम में सोमवार को चार की तीव्रता वाला भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप कल दोपहर एक बजकर 13 मिनट पर आया, जिसका केंद्र पश्चिम असम के कोकराझार में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

भूकंप के झटकों के बाद पश्चिमी असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल के जिलों में लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आये। पूर्वोत्तर उच्च भूकंपीय क्षेत्र में है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो