लाइव न्यूज़ :

Basirhat Lok Sabha seat: नहीं रहे टीएमसी सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम, सीएम ममता बनर्जी ने निधन पर शोक जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 16:53 IST

Basirhat Lok Sabha seat: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नुरुल इस्लाम को सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में गरीबों के उत्थान के लिए किए गए उनके अथक कार्यों के लिए याद किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को हमेशा याद करेंगे।आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Basirhat Lok Sabha seat:पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम का बुधवार को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। टीएमसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नुरुल इस्लाम ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नुरुल इस्लाम को सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में गरीबों के उत्थान के लिए किए गए उनके अथक कार्यों के लिए याद किया जाएगा।

बनर्जी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे सहयोगी, बशीरहाट के हमारे सांसद, हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को हमेशा याद करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’ नुरुल इस्लाम पहली बार 2009 में बशीरहाट लोकसभा सीट से चुने गए थे। वह 2016 में टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट के तहत हरोआ विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। नुरुल इस्लाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे बशीरहाट से हमारे लोकसभा सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है।’’

टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘वह मां, माटी, मानुष दर्शन के सच्चे समर्थक थे, जिन्होंने अपने अंतिम दिनों में भी लोगों की सेवा और उनकी भलाई की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीकोलकातासंसदपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos