लाइव न्यूज़ :

बाराबंकीः विवाह कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग, दुल्हन समेत 20 महिलाएं झुलसीं, कइयों की हालत नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 13:34 IST

थाना प्रभारी रामनगर संतोष सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना बाराबंकी के नगर पंचायत रामनगर के धमेढ़ी मोहल्ला की हैविवाह कार्यक्रम में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर से पाइप के निकलने की वजह से आग लगी जिसमें कई महिलाएं जल गईंसात लोगों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया

बाराबंकीः थाना रामनगर कस्बे के धमेढ़ी मोहल्ला में सोमवार की रात एक विवाह कार्यक्रम के दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव के कारण लगी आग की चपेट में आने से दुल्हन सहित 20 महिलाएं झुलस गईं।

घायल लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सात लोगों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया की नगर पंचायत रामनगर के धमेढ़ी मोहल्ला में अश्विनी तिवारी उर्फ कल्लू तिवारी की बेटी का मंगलवार को विवाह होने वाला था। सोमवार की रात घर पर सत्यनारायण की कथा रखी गई थी। वहीं, गैस सिलेंडर पर मेहमानों के लिए खाना भी बनाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अचानक गैस चूल्हे का पाइप निकल जाने से गैस सिलेंडर से बहुत तेज आग की लपटें उठने लगीं जिसकी चपेट में आकर 20 महिलाएं झुलस गईं। थाना प्रभारी रामनगर संतोष सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

टॅग्स :बाराबंकीअग्निकांडएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील