लाइव न्यूज़ :

Bank Holiday: आज से तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक पर नहीं होगी कैश की कमी, यहां जानें वजह

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2020 09:37 IST

महीने का चौथा शनिवार रहने के चलते बैंकों में छुट्टी रहती है। 25 अक्तूबर को रविवार होने की वजह से सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को विजयादशमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्गापूजा के अवसर पर आज से तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगर एटीएम में कैश न मिले तो आप एटीएम केबिन में लगे टोल फ्री नंबर पर फोन कर बैंक को इसकी सूचना दे सकते हैं

नई दिल्ली: अक्टूबर महीने में त्योहारों धूम रहती है। दुर्गापूजा के अवसर पर आज से तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अब बैंक मंगलवार को खुलेंगे। हालंकि, इस दैरान आपको कैश की कमी नहीं होगी। दरअसल, बैंक की तरफ से कहा गया है कि अगर एटीएम में कैश न मिले तो आप एटीएम केबिन में लगे टोल फ्री नंबर पर फोन कर बैंक को इसकी सूचना दे सकते हैं, क्योंकि बैंक छुट्टी के दौरान भी कंप्यूटर से इसकी मानिटरिंग करते रहेंगे। 

बता दें कि महीने  का चौथा शनिवार रहने के चलते बैंकों में छुट्टी रहती है। 25 अक्तूबर को रविवार होने की वजह से सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को विजयादशमी के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों की सुविधा के लिए हर बैंक के एटीएम में पर्याप्त कैश भर दिया गया है। बैंकों द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि छुट्टियों के दौरान भी कैश खत्म होने पर एटीएम में रिफिलिंग होती रहेगी, जिससे लोगों को कैश का संकट नहीं रहेगा।

अवकाश में भी बैंकों ने एटीएम में कैश भरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के अलावा बैंकों ने कर्मचारियों की स्पेशल टीम तैयार की है। ऑनलाइन, कार्ड और पेमेंट गेटवे सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक ऑफ इंडिया के 71 एटीएम और 38 कैश डिपॉजिट मशीन भी कैश से भरे रहेंगे। 

जानें अक्टूबर में कितने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश...

तारीखदिनअवकाशविवरण
    
24 अक्टूबरशनिवारमहाअष्टमी/महानवमीस्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाश

साप्ताहिक अवकाश

26 अक्टूबरसोमवारदुर्गा पूजा (विजयादशमी) / अभिगमन दिवसगजटेड छुट्टी
29 अक्टूबरगुरुुवारमिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद जयंती)स्थानीय छुट्टी
30 अक्टूबरशुक्रवारबारावफात (ईद-ए-मिलाद)गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबरशनिवारमहर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/ / कुमार पूर्णिमास्थानीय छुट्टी

स्रोत:.rbi.org.in

बता दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा।

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह